Hardoi News : तालाब में डूबने से महिला की मौत, दो बेटियों के सिर से उठा मां का साया

Amrit Vichar Network
On

सुबह टहलने के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा

हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र के भावर गांव में शनिवार सुबह तालाब में डूबने से 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बताया गया कि तालाब किनारे पैर फिसलने से वह पानी में गिर गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भरखनी/हरदोई, अमृत विचार। पचदेवरा थाना क्षेत्र के भावर गांव में शनिवार सुबह करीब पांच बजे दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में डूबने से 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तालाब किनारे अचानक फिसला पैर

भावर गांव निवासी गुड्डू भुर्जी की पत्नी छोटी बिटिया (30) शनिवार सुबह घर से टहलने के लिए निकली थी। बताया गया कि तालाब के किनारे पहुंचने पर अचानक उसका पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।

दो मासूम बेटियों के सिर से उठा मां का साया

परिजनों के मुताबिक महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसकी शादी करीब 12 वर्ष पहले हुई थी। उसका मायका लोनार थाना क्षेत्र के निसौली गोपा गांव में है। महिला के दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र करीब चार और छह वर्ष बताई गई है। पति गुड्डू मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। महिला की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

घटना की सूचना मिलने पर पचदेवरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow News: लखनऊ में नशीली दवाओं के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 228 किलो माल बरामद; छह गिरफ्तार
Barabanki News : सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 23 सेंटीमीटर ऊपर, रामसनेहीघाट के कई गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानीस फसलों को नुकसान
Krishna Janmashtami 2026 : लखनऊ के पुलिस थानों में जन्माष्टमी की धूम, पुलिस लाइन में गरजे CM योगी, कहा- आस्था मिटाने वाले मिट्टी में मिल गए
Raebareli News: ऊंचाहार एसडीएम विवेक राजपूत पर विजिलेंस का शिकंजा, 70.92 लाख की अननुपातिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज
Raebareli Flood: नैय्या नाले के उफान से गांवों में बाढ़, ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे मंत्री दिनेश प्रताप सिंह; पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री