Shravasti News: महिलाओं से मारपीट का वीडियो वायरल, तीन युवकों पर डंडों से हमला करने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर ककरा चौराहे की बताई जा रही घटना; सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिलाओं के साथ मारपीट करते दिख रहे युवक, पुलिस कर रही जांच
श्रावस्ती, अमृत विचार: भिनगा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर ककरा चौराहे पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर तीन युवक दो महिलाओं के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो में तीनों युवक महिलाओं के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
घटना के कारणों को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। घटना में शामिल लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की बात कही जा रही है। फिलहाल अमृत विचार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
यह भी पढ़ेंः Mathura News: सोशल मीडिया पोस्ट के बाद मथुरा में बढ़ी चौकसी, 12 संतों को रेड कार्ड नोटिस; ईदगाह पर जलाभिषेक का ऐलान
