Sambhal News : संभल में आजादी का जश्न मातम में बदला, बच्चों से भरा छज्जा भरभराकर गिरा; 8 साल के मासूम की मौत

Amrit Vichar Network
On

मलबे में दबकर 8 साल के निजामुद्दीन की मौत

संभल के असमोली क्षेत्र के अलहसनैन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान छज्जा गिरने से मलबे में दबकर आठ वर्षीय छात्र निजामुद्दीन की मौत हो गई। दो अन्य बच्चे घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

संभल, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। असमोली क्षेत्र के मदाला फतेहपुर गांव स्थित अलहसनैन पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में मलबे में दबकर आठ वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे घायल हो गए।

बच्चों के वजन से अचानक भरभराकर गिरा छज्जा

जानकारी के मुताबिक शनिवार को स्कूल में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे थे। कार्यक्रम देखने के लिए कई बच्चे स्कूल के छज्जे पर चढ़ गए थे, जबकि कुछ बच्चे छज्जे के नीचे भी खड़े थे। बताया गया कि बच्चों का वजन अधिक होने के कारण अचानक छज्जा भरभराकर नीचे गिर गया। छज्जे के नीचे खड़े बच्चे मलबे में दब गए। हादसे के बाद स्कूल परिसर में चीख-पुकार मच गई।

मलबे में दबकर 8 साल के निजामुद्दीन की मौत

हादसे में मोहम्मद नईम के आठ वर्षीय बेटे निजामुद्दीन की मलबे में दबने से मौत हो गई। वहीं सैफ अली और सैदाना घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने राहत-बचाव शुरू किया और मलबे में दबे बच्चों को बाहर निकाला। घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीएम-एसपी समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल, पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई, बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी ली। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के दौरान हुए इस हादसे से इलाके में शोक की लहर है। हादसे के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें:-Hardoi News : तालाब में डूबने से महिला की मौत, दो बेटियों के सिर से उठा मां का साया

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News : सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 23 सेंटीमीटर ऊपर, रामसनेहीघाट के कई गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानीस फसलों को नुकसान
Krishna Janmashtami 2026 : लखनऊ के पुलिस थानों में जन्माष्टमी की धूम, पुलिस लाइन में गरजे CM योगी, कहा- आस्था मिटाने वाले मिट्टी में मिल गए
Raebareli News: ऊंचाहार एसडीएम विवेक राजपूत पर विजिलेंस का शिकंजा, 70.92 लाख की अननुपातिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज
Raebareli Flood: नैय्या नाले के उफान से गांवों में बाढ़, ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे मंत्री दिनेश प्रताप सिंह; पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
Krishna Janmashtami 2026 : कान्हा की नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, CM योगी ने श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल