Patanjali Foods का मुनाफा छप्परफाड़! पहली तिमाही में 86% उछलकर ₹335.73 करोड़, आय भी 29% बढ़ी

Amrit Vichar Network
On

खाद्य तेल कारोबार से 8,504 करोड़ रुपये की आय

पतंजलि फूड्स का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 86% बढ़कर ₹335.73 करोड़ हो गया। कंपनी की कुल आय भी बढ़कर ₹11,341.89 करोड़ पहुंच गई।

नई दिल्ली, अमृत विचार। पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 86 प्रतिशत बढ़कर 335.73 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 180.35 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय भी बढ़कर 11,341.89 करोड़ रुपये हो गई। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी की कुल आय 8,779 करोड़ रुपये थी।

खाद्य तेल कारोबार से 8,504 करोड़ रुपये की आय

अप्रैल-जून 2026 तिमाही में पतंजलि फूड्स को खाद्य तेल कारोबार से 8,504 करोड़ रुपये की आय हुई। वहीं, रोजमर्रा के इस्तेमाल वाले उत्पादों वाले एफएमसीजी कारोबार से कंपनी ने 2,937.74 करोड़ रुपये की आय दर्ज की। कंपनी का प्रदर्शन ऐसे समय में सामने आया है, जब खाद्य तेल और एफएमसीजी क्षेत्र में कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है।

1986 में हुई थी कंपनी की स्थापना

पतंजलि फूड्स की स्थापना वर्ष 1986 में हुई थी। कंपनी देश की प्रमुख खाद्य तेल कंपनियों में शामिल है। इसका कारोबार खाद्य तेल के अलावा एफएमसीजी और पवन ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में भी फैला हुआ है।

वित्त वर्ष 2025-26 में भी बढ़ा था मुनाफा

पतंजलि फूड्स ने वित्त वर्ष 2025-26 में भी मुनाफे में मजबूत वृद्धि दर्ज की थी। कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 1,814.47 करोड़ रुपये रहा, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में यह 1,300.70 करोड़ रुपये था। पहली तिमाही के आंकड़ों में तेज बढ़ोतरी के साथ कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की शुरुआत मजबूत वित्तीय प्रदर्शन के साथ की है।

यह भी पढ़ें:-Tata Sons AGM पर मंडराया संकट! 18 अगस्त की बैठक पर सस्पेंस, चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के प्रस्ताव पर भी होना है फैसला

संबंधित समाचार