Hardoi News : शाहाबाद नगर पालिका की आउटसोर्सिंग से जुड़ी पत्रावली गायब! तत्कालीन ईओ और लिपिक पर केस दर्ज

Amrit Vichar Network
On

अधिष्ठापन लिपिक ने पूर्व ईओ को सौंपने की बताई बात

हरदोई की शाहाबाद नगर पालिका से आउटसोर्सिंग से जुड़ी पत्रावली गायब होने का मामला सामने आया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद रिकॉर्ड नहीं मिलने पर ईओ ने तत्कालीन ईओ कृष्ण कुमार सोनकर ‘केके’ और अधिष्ठापन लिपिक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हरदोई, अमृत विचार। शाहाबाद नगर पालिका परिषद में आउटसोर्सिंग से जुड़ी पत्रावली नहीं मिलने से हड़कंप मच गया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर पालिका से संबंधित पत्रावली तलब की गई थी, लेकिन काफी तलाश के बाद भी रिकॉर्ड नहीं मिला। मामले में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार ने तत्कालीन ईओ कृष्ण कुमार सोनकर ‘केके’ और अधिष्ठापन लिपिक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने बीएनएस की धारा 316(5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद खोजी गई थी पत्रावली

दरअसल, आउटसोर्सिंग से जुड़े मामले में हाईकोर्ट में रिट संख्या-1638/2026 दाखिल की गई थी। मामले में आए फैसले के तहत कोर्ट के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका परिषद से आउटसोर्सिंग से संबंधित पत्रावली मांगी गई। पालिका में रिकॉर्ड की तलाश शुरू हुई तो संबंधित पत्रावली कहीं नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी जब दस्तावेज नहीं मिले तो अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया।

अधिष्ठापन लिपिक ने पूर्व ईओ को सौंपने की बताई बात

जांच के दौरान अधिष्ठापन लिपिक ने बताया कि संबंधित पत्रावली तत्कालीन अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर ‘केके’ को सौंपी गई थी। हालांकि नगर पालिका के रिकॉर्ड में पत्रावली हस्तांतरण से संबंधित कोई लिखित रसीद या अन्य साक्ष्य दर्ज नहीं है। पत्रावली के गायब होने के कारण हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन भी प्रभावित हो रहा है।

पूर्व ईओ पहले से जेल में बंद

गौरतलब है कि तत्कालीन ईओ कृष्ण कुमार सोनकर ‘केके’ को उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस), लखनऊ सेक्टर पहले ही हिरासत में ले चुका है। वह वर्तमान में जेल में बंद हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए ईओ शाहाबाद सर्वेश कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर पत्रावली के गायब होने के मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रकरण की जानकारी एडीएम (न्यायिक) और नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष को भी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें:-Independence Day 2026 : जन भवन में शान से लहराया तिरंगा, राज्यपाल ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ; बोलीं- कमजोर वर्गों के उत्थान की जिम्मेदारी सबकी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News : सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 23 सेंटीमीटर ऊपर, रामसनेहीघाट के कई गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानीस फसलों को नुकसान
Krishna Janmashtami 2026 : लखनऊ के पुलिस थानों में जन्माष्टमी की धूम, पुलिस लाइन में गरजे CM योगी, कहा- आस्था मिटाने वाले मिट्टी में मिल गए
Raebareli News: ऊंचाहार एसडीएम विवेक राजपूत पर विजिलेंस का शिकंजा, 70.92 लाख की अननुपातिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज
Raebareli Flood: नैय्या नाले के उफान से गांवों में बाढ़, ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे मंत्री दिनेश प्रताप सिंह; पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
Krishna Janmashtami 2026 : कान्हा की नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, CM योगी ने श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल