Bareilly News : आला हजरत के उर्स में लंगर बांटने के दौरान इसरार की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Ateeq Khan
On

इसरार हुसैन मूलरूप से पीलीभीत जनपद के बीसलपुर क्षेत्र के शेखापुर गांव के रहने वाले थे। वह भुता लंगर कमेटी के मेंबर थे। हर साल उर्से रजवी में लंगर लेकर आते थे। इस बार भी भुता टीम के साथ उर्से रजवी में शामिल होने आए थे। 

अमृत विचार, बरेली : आला हजरत के उर्स में लंगर के दौरान एक दुखद हादसा सामने आया है। उर्से रजवी में लंगर चलाने वाले 35 वर्षीय इसरार हुसैन की अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथी उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

इसरार हुसैन मूलरूप से पीलीभीत जनपद के बीसलपुर क्षेत्र के शेखापुर गांव के रहने वाले थे। वह भुता लंगर कमेटी के मेंबर थे। हर साल उर्से रजवी में लंगर लेकर आते थे। इस बार भी भुता टीम के साथ उर्से रजवी में शामिल होने आए थे। 

रविवार को कुल के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। इसरार बेहोश होकर गिर पड़े। जायरीन उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने इसरार को मृत घोषित कर दिया। इसरार हुसैन की मौत की खबर से जायरीन और परिवार वाले गमजदा हो गए।दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने भी गहरा दुख जाहिर किया और उनकी मगफिरत की दुआ की ।

संबंधित समाचार