Shahjahanpur News : मर्चेंट नेवी में नौकरी का झांसा देकर बाप-बेटे ने 6 लाख ठगे

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

निगोही के अब्दुल कलाम नगर निवासी गुरदीप कुमार की पुलिस ने भी नहीं सुनी

शाहजहांपुर के निगोही में मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर बाप-बेटे ने 6 लाख रुपये ठग लिए। कोर्ट के आदेश पर 5 माह बाद पुलिस ने FIR दर्ज की है।

शाहजहांपुर, अमृत विचार। निगोही निवासी व मर्चेंट नेवी में कार्यरत युवक और उसके पिता ने नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख रुपये ठग लिए। जब पीड़ित ने रुपये मांगे तो उसे धमकी दी गई। युवक पुलिस के पास गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई, तब पीड़ित ने कोर्ट की शरण, इसके बाद ही ठगी करने वाले बाप और बेटे के खिलाफ निगोही थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

निगोही कस्बे के मोहल्ला अब्दुल कलाम नगर निवासी गुरदीप कुमार ने बताया कि निगोही के गांधीनगर निवासी अनुराग मिश्रा से उसे अच्छे संबंध थे। एक-दूसरे के घर आना जाना लगा रहता था। अनुराग मिश्रा मर्चेंट नेवी में नौकरी करता था और छुट्टी पर घर आया था। इस दौरान अनुराग मिश्रा ने गुरदीप से कहा कि वह मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवा सकता हूं और मर्चेंट नेवी में अच्छी जान पहचान है। अनुराग ने गुरदीप से नौकरी लगवाने के लिए 06 लाख रुपये तय किए थे। गुरदीप ने 18 अक्टूबर 2022 को अनुराग को उसके पिता ब्रह्मानंद के सामने नौकरी लगवाने के लिए 06 लाख रुपये दिए थे। आरोपी अनुराग ने गुरदीप से कहा कि जल्दी नौकरी लगवा देंगे। आरोपी नौकरी लगवाने के नाम पर कई माह तक टालमटोल करता रहा। गुरदीप आरोपी के घर कुछ माह पहले रुपये मांगने के लिए गया तो देने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने 03 मार्च 2026 को निगोही थाना और पुलिस अधिकारियों को तहरीर दी और कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी अनुराग मिश्रा व उसके पिता ब्रह्मानंद के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

ये भी पढ़ें - Bareilly News : आला हजरत के उर्स में लंगर बांटने के दौरान इसरार की मौत 

संबंधित समाचार