Shravasti Accident News: श्रावस्ती एयरपोर्ट जा रहे UPSSF जवान को बाइक ने मारी टक्कर, मौत
ड्यूटी के लिए पैदल निकले थे चंदन कुमार, एयरपोर्ट के सामने तेज रफ्तार बाइक ने मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद बाइक छोड़कर फरार हुआ चालक
श्रावस्ती, अमृत विचार: श्रावस्ती एयरपोर्ट पर तैनात यूपीएसएसएफ के एक जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार सुबह अपने आवास से ड्यूटी के लिए पैदल एयरपोर्ट जा रहे जवान को एयरपोर्ट के सामने तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी इकौना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अंबेडकर नगर जिले के कटका थाना क्षेत्र के एकडल्ला गांव, पोस्ट चकिया निवासी चंदन कुमार (30) पुत्र राम आसरे यूपीएसएसएफ में आरक्षी के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी नवीन मॉडर्न थाना कटरा क्षेत्र स्थित श्रावस्ती एयरपोर्ट पर थी।
एयरपोर्ट के सामने हुआ हादसा
सोमवार को वह अपने आवास से ड्यूटी के लिए पैदल श्रावस्ती एयरपोर्ट जा रहे थे। हवाई अड्डे के सामने उन्हें तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जवान गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी इकौना ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान हुई मौत।
बाइक मौके पर छोड़कर फरार हुआ चालक
हादसे के बाद बाइक सवार वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर कटरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार बाइक सवार की तलाश की जा रही है।
मौके पर पहुंची कटरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ेंः Naimesh Nagar Yojana: 42 दिन से धरने पर किसान, अब भूख हड़ताल का ऐलान; 1.25 करोड़ सर्किल रेट की मांग
