Badaun News : बदायूं में बड़ा सड़क हादसा, चचेरे-भाई बहन की मौके पर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

बिल्सी-संजरपुर मार्ग पर टाट भट्ठे के पास हुआ हादसा, बाइक में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

बदायूं, अमृत विचार : बदायूं में बड़ा हादसा सामने आया है। बाइक से घर लौटे रहे दो चचेरे भाई-बहनों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। उधर, हादसे की सूचना पर परिवार तड़प गया। पीड़ित परिवार बच्चों के शव देखकर बिलख रहा है। 

दुर्घटना बिल्सी-संजरपुर मार्ग की है। संजरपुर गांव के 23 वर्षीय मीनू अपनी चचेरी बहन 17 वर्षीय परी के साथ गांव लौट रहे थे। रविवार की रात जैसे ही वह नगला में टाट भट्ठे के पास पहुंचे। एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि दोनों की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना होते ही ट्रैक्टर चालक भाग गया। राहगीरों ने पुलिस को खबर दी। इस बीच दुर्घटनास्थल पर भीड़ लग गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

कांवड़ियों की बाइकें भिड़ीं 

बदायूं में आंवला मार्ग पर सलारपुर के पास देररात दो कांवड़ियों की दो बाइकें टकरा गईं। इसमें पांच कांवड़ियों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस-प्रशासन जीरो एक्सीडेंट की तैयारी किए हैं। हालांकि फिर भी छिटपुट घटनाएं सामने आने लगी हैं। लेकिन इस बीच पुलिस-प्रशासन का तत्काल रिस्पांस घायलों को दर्द से थोड़ी राहत दे रहा है।

यह भी पढे़ंः जंगली नाथ मंदिर से लौट रही मां-बेटी की दर्दनाक मौत, अज्ञात ट्रक ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर

संबंधित समाचार