जंगली नाथ मंदिर से लौट रही मां-बेटी की दर्दनाक मौत, अज्ञात ट्रक ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर
बहराइच के चौक बाजार के पास तड़के हुआ हादसा, मां-बेटी ने मौके पर तोड़ा दम; पिता गंभीर घायल, ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस
नानपारा, बहराइच। थाना नानपारा क्षेत्र के चौक बाजार में शनिवार तड़के करीब 4:30 बजे सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई तथा पिता गंभीर रूप से घायल हो गए ।
गोकुल चंद्र सरकार अपनी पत्नी सुमित्रा सरकार 42 वर्ष और बेटी गहना सरकार 20 वर्ष के साथ मोटरसाइकिल से मटेरा स्थित जंगली नाथ मंदिर जल चढ़ाने के लिए घर से बीती रात करीब 1.30 बजे गए थे उसके बाद जल चढ़ाकर वापस आ रहे थे कि सुबह करीब 4.30 बजे चीनी मिल के पास अज्ञात ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी कि मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई तथा गोकुल चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मां और बेटी को मृत घोषित कर दिया तथा घायल गोकुल चंद्र का इलाज चल रहा है।मृतका के 2 बेटे और 1 बेटी गहना थी जिसमें अब गहना नहीं रही।
प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ेंः Shravasti Accident News: श्रावस्ती एयरपोर्ट जा रहे UPSSF जवान को बाइक ने मारी टक्कर, मौत
