Stock Market Today: 470 अंक सेंसेक्स और निफ्टी 24,500 के पार, सावन के पहले सोमवार पर शेयर बाजार में शानदार तेजी

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

सोमवार को घरेलू शेयर बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की। सेंसेक्स 470 अंक चढ़ा और निफ्टी 24,500 के पार पहुंचा। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में तेजी दिखी।

मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत की। कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट, भू-राजनीतिक तनाव में कमी और विदेशी निवेशकों की खरीदारी के दम पर सोमवार सुबह सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे।

सेंसेक्स और निफ्टी में दमदार शुरुआत

शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 470.06 अंक की बढ़त के साथ 78,564.70 पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 150 अंक चढ़कर 24,532.95 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

इन शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी

सेंसेक्स की 30 कंपनियों आईटीसी, बजाज फिनसर्व, इंटरग्लोब एविएशन, बजाज फाइनेंस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस में सबसे अधिक बढ़त इन शेयरों में दर्ज की गई। वहीं सन फार्मा और मारुति सुजुकी के शेयर शुरुआती कारोबार में दबाव में रहे।

एशियाई बाजारों का मिला-जुला रुख

एशियाई शेयर बाजारों में कारोबार मिश्रित रहा। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट गिरावट में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा। उधर, अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को मजबूती के साथ बंद हुए थे।

कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 4.97% गिरकर 83.56 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। कच्चे तेल की कीमतों में यह गिरावट भारतीय शेयर बाजार के लिए सकारात्मक संकेत मानी जा रही है, क्योंकि इससे आयात लागत और महंगाई पर दबाव कम हो सकता है।

विदेशी निवेशकों की खरीदारी से मिला सहारा

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुक्रवार को 277.48 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की थी। इससे भी बाजार में सकारात्मक माहौल बना हुआ है।

पिछले कारोबारी सत्र में भी रही थी तेजी

शुक्रवार को सेंसेक्स 166.49 अंक और निफ्टी 66.45 अंक की बढ़त के साथ बंद हुए थे। सोमवार को उसी सकारात्मक रुख का असर शुरुआती कारोबार में भी देखने को मिला।

ये भी पढ़ें : 

Stock Market Today: बजाज फाइनेंस 6% से ज्यादा उछला, IT शेयरों में बिकवाली, 31 जुलाई को बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार

संबंधित समाचार