Stock Market Today: बजाज फाइनेंस 6% से ज्यादा उछला, IT शेयरों में बिकवाली, 31 जुलाई को बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बढ़त के साथ IT शेयरों में भारी बिकवाली, बजाज फाइनेंस 6% उछला

शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले। आईटी और एफएमसीजी शेयरों में बिकवाली रही, जबकि बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और M&M के शेयरों में जोरदार तेजी दर्ज की गई।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार ने शुक्रवार को सकारात्मक शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों बढ़त के साथ खुले। हालांकि, आईटी और एफएमसीजी सेक्टरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिला, जबकि ऑटो, फार्मा, वित्त और मीडिया शेयरों में खरीदारी से बाजार को मजबूती मिली। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 70.51 अंकों की बढ़त के साथ 77,998.66 पर खुला। शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 10.31 अंक (0.01%) की बढ़त के साथ 77,938.46 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी-50 44.30 अंकों की तेजी के साथ 24,361.45 पर खुला। कारोबार के दौरान खबर लिखे जाने तक यह 20.45 अंक (0.08%) की मजबूती के साथ 24,337.60 पर पहुंच गया।

IT और FMCG सेक्टर पर दबाव

शुरुआती कारोबार में आईटी और एफएमसीजी सेक्टर पर बिकवाली का दबाव बना रहा। खासकर निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 2% तक टूट गया। दूसरी ओर ऑटो, वित्तीय सेवाएं, मीडिया, फार्मा, हेल्थकेयर और केमिकल सेक्टर के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।

इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा तेजी

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस के शेयर करीब 6.5% तक उछले, जबकि बजाज फिनसर्व में लगभग 4.5% की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर करीब 2.5% और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) के शेयर 1% से अधिक चढ़े। सन फार्मा, मारुति सुजुकी और इंडिगो के शेयर भी बढ़त में कारोबार करते दिखे।

इन शेयरों में गिरावट

आईटी सेक्टर में दबाव साफ नजर आया। टीसीएस और इन्फोसिस के शेयर करीब 2.5% तक फिसल गए। वहीं एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, पावरग्रिड और इटरनल के शेयर भी लाल निशान में कारोबार करते रहे।

ये भी पढ़ें : 
Stock Market Today: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, आईटी-ऑटो शेयरों में तेजी, मिडकैप-स्मॉलकैप पर बिकवाली का दबाव

संबंधित समाचार