Moradabad News : 40 साल पुराना श्री सीताराम मंदिर, जहां स्थापित हैं 111 नर्मदेश्वर शिवलिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

नर्मदा नदी से प्राप्त प्राकृतिक शिलाओं से बने इन शिवलिंगों का सनातन परंपरा में विशेष धार्मिक महत्व

मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यहां स्थापित 111 नर्मदेश्वर शिवलिंग हैं, श्रद्धालु शिवलिंगों पर जल, दूध, बेलपत्र, भांग, धतूरा और पुष्प अर्पित कर पाते हैं भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद

मुरादाबाद, अमृत विचार। गुजराती मोहल्ला स्थित प्राचीन श्री सीताराम मंदिर एवं 111 नर्मदेश्वर शिवलिंग मंदिर शिवभक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। हर साल सावन में मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। भोलेनाथ के जयघोष, घंटियों की मधुर ध्वनि और मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना है। शहर ही नहीं, आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक और श्रीराम के दर्शन करते हैं। 

मंदिर के पुजारी पंडित हरिकृष्ण दुबे ने बताया कि मंदिर लगभग 40 वर्ष पुराना है और वर्षों से श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र बना है। मंदिर प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे खुलता है और दोपहर 11:30 बजे तक दर्शन होते हैं। इसके बाद शाम 4:00 बजे मंदिर के कपाट दोबारा खुलते हैं, जहां रात 9:00 बजे तक श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर सकते हैं। मंदिर के पुजारी ने बताया कि सावन में कांवड़िए पूरे दिन किसी भी समय मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर सकते हैं, उनके लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

सावन के दौरान मंदिर परिसर में विशेष रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और शिव पूजन का आयोजन किया जा रहा है। 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' का जयघोष मंदिर परिसर में गूंजता रहता है। गुजराती मोहल्ला स्थित यह मंदिर आज भी मुरादाबाद के प्रमुख धार्मिक स्थलों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए है। सावन में यहां उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ इसकी धार्मिक महत्ता का प्रमाण है।

 

नर्मदा नदी से प्राप्त प्राकृतिक शिलाओं से बने 111 शिवलिंग यहां हैं स्थापित
इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यहां स्थापित 111 नर्मदेश्वर शिवलिंग हैं। नर्मदा नदी से प्राप्त प्राकृतिक शिलाओं से बने इन शिवलिंगों का सनातन परंपरा में विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। श्रद्धालु सभी शिवलिंगों पर जल, दूध, बेलपत्र, भांग, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से की गई पूजा से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।
मंदिर के गर्भगृह में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के विग्रह विराजमान हैं। यहां प्रतिदिन नियमित आरती, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं। रामनवमी, दीपावली, महाशिवरात्रि और सावन के सभी सोमवारों पर मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम होते हैं, जिनमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं।

ये भी पढ़ें - Bareilly News : यूपी में जीरो एक्सीडेंट के साथ कांवड़ यात्रा संपन्न कराने की कसरत, चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी ने बरेली-मुरादाबाद मंडल की परखी तैयारियां 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

UP Budget 2026: किसानों और छात्रों के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, कृषक छात्रवृत्ति का दायरा बढ़ेगा, मंडियों के आधुनिकीकरण को मिली रफ्तार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा, विपक्ष के विरोध के बाद कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
Kanwar Yatra Alert: बरेली में मुख्य सचिव और डीजीपी ने परखी तैयारियां, मुजफ्फरनगर में 12 अगस्त तक मांस की दुकानें बंद
भरतभूषण तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, गोली मारने के आरोप में  STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार
Ayodhya News: 15 अगस्त को अयोध्या पुलिस के सामने तीन बड़ी जिम्मेदारियां, स्वतंत्रता दिवस, मणि पर्वत मेला और परमहंस दास पुण्यतिथि पर रहेगा हाई अलर्ट