Stock Market Today: शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत, सेंसेक्स 700 अंक उछला, आईटी FMCG शेयरों में जबरदस्त खरीदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार ने बुधवार को मजबूत शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में निवेशकों की चौतरफा खरीदारी के दम पर बीएसई सेंसेक्स 700 अंक से अधिक उछल गया, जबकि निफ्टी 24,200 के पार कारोबार करता नजर आया। सेंसेक्स 342.15 अंकों की बढ़त के साथ 77,423.77 पर खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान यह करीब 740 अंक (0.96%) चढ़कर 77,506.03 तक पहुंच गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 77,593 का इंट्राडे हाई भी छुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी-50 191.30 अंकों की तेजी के साथ 24,176.65 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 219.05 अंक (0.91%) चढ़कर 24,204.40 के स्तर पर पहुंच गया।

आईटी और FMCG सेक्टर बने बाजार की ताकत

बाजार की तेजी में सबसे बड़ा योगदान आईटी और एफएमसीजी सेक्टर का रहा। आईटी इंडेक्स करीब 2.75% और एफएमसीजी इंडेक्स 1.5% से अधिक मजबूत रहा। इसके अलावा धातु, रसायन, सीमेंट, हेल्थकेयर, बैंकिंग, फाइनेंशियल, मीडिया और ऑटो सेक्टरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। हालांकि, रियल्टी सेक्टर दबाव में रहा।

इन शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा तेजी

बेहतर तिमाही नतीजों के बाद एलएंडटी का शेयर करीब 3.75% चढ़ गया। इन्फोसिस में 3% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर और टीसीएस के शेयर 2.5% से 3% तक मजबूत रहे। इसके अलावा टाटा स्टील, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईटीसी और इटरनल के शेयरों में भी 1% से 2% तक की बढ़त दर्ज की गई।

निवेशकों का रुझान सकारात्मक

बाजार में लगभग सभी सेक्टरों में खरीदारी का माहौल देखने को मिला, जिससे शुरुआती कारोबार में निवेशकों का भरोसा मजबूत नजर आया। विशेषज्ञों का मानना है कि मजबूत कॉर्पोरेट नतीजों और वैश्विक संकेतों के चलते बाजार को शुरुआती समर्थन मिला है।

ये भी पढ़ें : 
Stock Market Today: पश्चिम एशिया तनाव कम होते ही कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, शेयर बाजार उछला, सेंसेक्स 566 अंक चढ़ा

संबंधित समाचार