LIVE Bankipur Bypoll Result 2026 : 13वें राउंड के बाद भी प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार, दूसरे स्थान पर ‎भाजपा; दतिया में कांग्रेस के घनश्याम सिंह आगे, जानें ताजा मतगणना अपडेट

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बांकीपुर उपचुनाव रिजल्ट : बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी

विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। प्रशांत किशोर को 13वें राउंड में 26113 वोट मिले हैं. जीत का अंतर बढ़ा है. 7119 वोटों के अंतर से पीके बीजेपी से आगे हैं. बीजेपी के नीरज को 18994 वोट मिले हैं. रेखा गुप्ता 5583 वोट मिले हैं.

दिल्ली/पटना। देश की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त मजबूत कर ली है, वहीं मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह भाजपा उम्मीदवार से आगे चल रहे हैं।

13वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर की मजबूत बढ़त

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के 13वें राउंड के बाद जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। उन्हें अब तक 26,113 वोट मिले हैं और वह भाजपा प्रत्याशी नीरज से 7,119 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार नीरज को 18,994 वोट मिले हैं, जबकि रेखा गुप्ता को अब तक 5,583 वोट प्राप्त हुए हैं। मतगणना जारी है और अगले राउंड के साथ तस्वीर और साफ होगी।

 

 

 

 

 

 

 

 
Aug 03, 2026 · 01:49 PM · Anjali Singh
बांकीपुर उपचुनाव आठवें राउंड के बाद प्रशांत किशोर 4556 वोट से आगे

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना में जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, आठवें चक्र की मतगणना पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के नीरज सिन्हा से 4556 मतों से आगे चल रहे हैं।

आठवें राउंड के बाद वोटों का आंकड़ा, प्रशांत किशोर (जनसुराज) – 15,637 वोट, नीरज सिन्हा (भाजपा) – 11,081 वोट, रेखा गुप्ता (राजद) – 2,991 वोट की बढ़त के साथ चल रहे है। बांकीपुर सीट पर सोमवार सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई थी। शुरुआती रुझानों से ही प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं।

कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने भाजपा के अशुतोष तिवारी पर बनाई बढ़त

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने बढ़त बना ली है। छह दौर की गिनती पूरी होने के बाद घनश्याम सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के अशुतोष तिवारी से 1786 वोटों से आगे चल रहे हैं। छह राउंड के बाद वोटों का आंकड़ा, घनश्याम सिंह (कांग्रेस) – 25,856 वोट और अशुतोष तिवारी (भाजपा) – 24,070 वोट मिले 

अधिकारियों के मुताबिक दतिया सीट पर कुल 15 दौर की मतगणना होनी है। शुरुआती दो राउंड में भाजपा उम्मीदवार अशुतोष तिवारी आगे चल रहे थे, लेकिन बाद के राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी ने बढ़त बना ली।

दतिया सीट पर क्यों हुआ उपचुनाव?

दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद कराया गया। दिल्ली की अदालत द्वारा धोखाधड़ी मामले में उन्हें तीन साल की सजा सुनाए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म हो गई थी। इस सीट पर कांग्रेस के घनश्याम सिंह और भाजपा के अशुतोष तिवारी समेत कुल 21 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 30 जुलाई को हुए मतदान में यहां 71.44 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

 

Aug 03, 2026 · 01:26 PM · Anjali Singh
पांचवें राउंड में जन सुराज के प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार

पटना। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना के पांचवें दौर के बाद जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नीरज कुमार से 2,319 मतों के अंतर से आगे हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कुल 31 दौर की मतगणना में से पांच दौर पूरे हो चुके हैं। 

ताजा रुझानों के मुताबिक, प्रशांत किशोर को 8,971 मत मिले हैं, जबकि भाजपा के नीरज कुमार को 6,652 मत प्राप्त हुए हैं। प्रशांत किशोर 2,319 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा कुमारी 1,534 मत हासिल कर तीसरे स्थान पर हैं। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पहली बार चुनाव लड़ रहे प्रशांत किशोर भाजपा से यह सीट छीनने में सफल होते हैं या नहीं। 

बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जनता का जो भी फैसला होगा, उसे स्वीकार किया जाएगा। उन्होंने कहा, ''ये शुरुआती रुझान हैं। कुछ और दौर की मतगणना के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। हमें उम्मीद है कि जनादेश राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पक्ष में होगा, क्योंकि हमने सभी जातियों, धर्मों और समुदायों के लोगों के विकास के लिए काम किया है।'' 

 युवा मोर्चा के नेता नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अप्रैल में राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के कारण इस सीट के रिक्त होने के बाद यह उपचुनाव जरूरी हो गया है। भाजपा ने इस सीट से अपने युवा मोर्चा के नेता नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने रेखा गुप्ता को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले 2025 के विधानसभा चुनाव में वह भाजपा के नितिन नवीन से 50,000 से अधिक मतों के अंतर से पराजित हुई थीं। 

विधानसभा चुनाव में मतदान की तुलना में 7 % से अधिक कम

उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को हुए मतदान में 34.30 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था जो पिछले विधानसभा चुनाव में हुए 41.45 प्रतिशत मतदान की तुलना में सात प्रतिशत से अधिक कम रहा। मतगणना शुरू होने से पहले राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस बीच, पटना में मिठाई की कई दुकानों पर भाजपा कार्यकर्ता लड्डू तैयार करवाते दिखे गए। उनका दावा है कि नीरज कुमार सिन्हा की जीत तय है।

 

Aug 03, 2026 · 12:18 PM · Anjali Singh
दूसरे राउंड में प्रशांत किशोर को बढ़त, जानें ताजा मतगणना अपडेट

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने बढ़त बना ली है।

पहले राउंड की मतगणना में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी नीरज सिन्हा पर 862 वोटों की बढ़त बनाई थी, जबकि दूसरे राउंड की गिनती के बाद यह बढ़त बढ़कर 1161 वोट हो गई है।

पहले राउंड का हाल

चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण की मतगणना में प्रशांत किशोर (जनसुराज) – 2225 वोट,  नीरज सिन्हा (भाजपा) – 1363 वोट, रेखा गुप्ता (राजद) – 505 वोट बढ़त बनाये हुए थे। पहले राउंड के बाद प्रशांत किशोर 862 वोटों से आगे चल रहे थे।

पहले राउंड में मिली थी 862 वोट की बढ़त

चुनाव आयोग के अनुसार, दूसरे राउंड की मतगणना पूरी होने तक वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी नीरज सिन्हा से 1161 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे चरण की मतगणना पूरी होने के बाद जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली। 

दूसरे राउंड के बाद किसे कितने वोट मिले?

Untitled design (1)

 

प्रशांत किशोर  (जनसुराज) 3795 वोट
  नीरज सिन्हा  (भाजपा) 2634 वोट
रेखा गुप्ता  (राजद) 664 वोट


दूसरे राउंड में प्रशांत किशोर 1161 वोट से आगे

दूसरे राउंड के बाद प्रशांत किशोर 1161 वोटों की बढ़त के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं, जबकि भाजपा के नीरज सिन्हा दूसरे और राजद की रेखा गुप्ता तीसरे स्थान पर हैं।

मतगणना जारी, रुझानों में बदलाव संभव

मतगणना अभी जारी है और अगले राउंड की गिनती के साथ आंकड़ों में बदलाव संभव है। चुनाव आयोग की ओर से हर राउंड के बाद नए आंकड़े जारी किए जा रहे हैं। अंतिम परिणाम सभी चरणों की मतगणना पूरी होने के बाद घोषित किया जाएगा।

मतगणना जारी, अंतिम नतीजों का इंतजार

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है। चुनाव आयोग हर राउंड के बाद नए आंकड़े जारी कर रहा है। ऐसे में आने वाले चरणों की गिनती के साथ रुझानों में बदलाव संभव है। अंतिम परिणाम सभी राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद घोषित किया जाएगा।

 

संबंधित समाचार