Rampur News : तिरंगा यात्रा में नारेबाजी पर बवाल! ‘जय भीम’ बोलने पर छात्र से मारपीट का आरोप, थाने पहुंची भीम आर्मी

Amrit Vichar Network
On

आरोप है कि ‘जय भीम’ का नारा लगाने पर छात्र के साथ शिक्षक और गांव के कुछ लोगों ने की मारपीट

रामपुर के शाहबाद क्षेत्र के करैथी गांव में तिरंगा यात्रा के दौरान नारेबाजी को लेकर विवाद हो गया। छात्र के परिजनों ने ‘जय भीम’ का नारा लगाने पर शिक्षक और कुछ ग्रामीणों पर मारपीट का आरोप लगाया। भीम आर्मी छात्र को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

शाहबाद (रामपुर), अमृत विचार। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शाहबाद क्षेत्र के करैथी गांव में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के दौरान नारेबाजी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। छात्र के परिजनों ने आरोप लगाया कि यात्रा के दौरान ‘महाराणा प्रताप’ और ‘जय भीम’ के नारे लगाने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि ‘जय भीम’ का नारा लगाने पर छात्र के साथ शिक्षक और गांव के कुछ लोगों ने मारपीट की।

छात्र से मारपीट के बाद स्कूल में जुटी भीड़

छात्र ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। मारपीट की सूचना मिलते ही परिजन और अन्य ग्रामीण स्कूल पहुंच गए। देखते ही देखते परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई और हंगामा शुरू हो गया। लोगों ने छात्र के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विवाद बढ़ने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया।

भीम आर्मी जिलाध्यक्ष पहुंचे गांव

घटना की जानकारी मिलने पर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सुनील सागर कार्यकर्ताओं के साथ करैथी गांव पहुंचे। उन्होंने छात्र और उसके परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। छात्र के साथ मारपीट के आरोप पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

6

इसके बाद भीम आर्मी जिलाध्यक्ष छात्र को अपने साथ लेकर शाहबाद थाने पहुंचे। छात्र और उसके परिजनों ने पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान भीम आर्मी के कार्यकर्ता और समर्थक भी थाने पर मौजूद रहे।

पुलिस ने निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा

थाने में लोगों की भीड़ जुटने पर प्रभारी निरीक्षक रणवीर सिंह ने लोगों को समझाया और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई होगी।

प्रभारी निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि पुलिस को प्राप्त तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-Hardoi News : तालाब में डूबने से महिला की मौत, दो बेटियों के सिर से उठा मां का साया

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Sitapur News : घर लौट रही विवाहिता पर बरसी गोलियां, बिसवां सर्किल क्षेत्र के भगौतीपुर गांव की है घटना
मैं गा नहीं सकता... लेकिन गलत लोगों पर बुलडोजर तो चलवा ही सकता हूं, CM योगी ने कलाकारों से की मजेदार अंदाज में संवाद
Kannauj News : शिक्षक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, सड़क किनारे मिला शव; परिजनों ने लगाया धोखे से लोन और वेतन हड़पने का आरोप
Sitapur News : बिहार के शराब तस्कर सीतापुर में गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश, पुलिस और टोल से बचने के लिए अपनाते थे नया तरीका
Bareilly News: बरेली वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती है B-737 की उड़ान, अकासा ने दिया प्रस्ताव