Kannauj News : शिक्षक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, सड़क किनारे मिला शव; परिजनों ने लगाया धोखे से लोन और वेतन हड़पने का आरोप

Amrit Vichar Network
On

शिक्षकों में शोक, निष्पक्ष जांच की मांग

कन्नौज के सौरिख में प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक रोहित कुमार का शव सड़क किनारे मिला। परिजनों ने कुछ लोगों पर नशे का आदी बनाकर धोखे से लाखों रुपये का लोन कराने और वेतन हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच आगे बढ़ाएगी।

सौरिख, कन्नौज, अमृत विचार। कस्बे में शनिवार सुबह प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक का शव सड़क किनारे मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने कुछ लोगों पर धोखे से हस्ताक्षर कराकर लाखों रुपये का लोन कराने, वेतन हड़पने और आर्थिक धोखाधड़ी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के फतेहपुर रामपुर मझिला गांव निवासी रोहित कुमार (46) पुत्र गेंदालाल सौरिख विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय पट्टी में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। शुक्रवार को विद्यालय में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़े। प्रधानाध्यापक यशवंत कुमार ने उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। उपचार के बाद अस्पताल पहुंचे एक युवक के साथ रोहित चले गए।

शनिवार सुबह कस्बे के ऋषिभूमि इंटर कॉलेज के पास कुछ लोगों ने शिक्षक को सड़क किनारे बैठे देखा। कुछ ही देर बाद वह अचेत अवस्था में पड़े मिले। सुबह कार्यक्रम में पहुंचे शिक्षकों और राहगीरों ने जब उन्हें देखा तो मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नशे का आदी बनाकर फायदा उठाने का आरोप परिजनों ने लगया।

पुलिस की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने क्षेत्र के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। पत्नी सरोज देवी ने आरोप लगाया कि रोहित को कुछ लोगों ने शराब का आदी बना दिया था। इसके बाद नशे की हालत का फायदा उठाकर कई स्थानों पर उनके हस्ताक्षर कराए गए और लाखों रुपये का लोन कराकर रकम हड़प ली गई। परिजनों ने वेतन की रकम भी हड़पने का आरोप लगाया है। सरोज देवी ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से अपनी बेटी के साथ गुरसहायगंज स्थित मायके में रह रही थीं। पति की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

शिक्षकों में शोक, कार्रवाई की मांग 

रोहित कुमार की मौत की सूचना मिलते ही शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में शिक्षक अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। शिक्षकों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी आरोपों और घटना से जुड़े प्रत्येक पहलू की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:-Independence Day 2026 : जन भवन में शान से लहराया तिरंगा, राज्यपाल ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ; बोलीं- कमजोर वर्गों के उत्थान की जिम्मेदारी सबकी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Sitapur News : घर लौट रही विवाहिता पर बरसी गोलियां, बिसवां सर्किल क्षेत्र के भगौतीपुर गांव की है घटना
मैं गा नहीं सकता... लेकिन गलत लोगों पर बुलडोजर तो चलवा ही सकता हूं, CM योगी ने कलाकारों से की मजेदार अंदाज में संवाद
Kannauj News : शिक्षक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, सड़क किनारे मिला शव; परिजनों ने लगाया धोखे से लोन और वेतन हड़पने का आरोप
Sitapur News : बिहार के शराब तस्कर सीतापुर में गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश, पुलिस और टोल से बचने के लिए अपनाते थे नया तरीका
Bareilly News: बरेली वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती है B-737 की उड़ान, अकासा ने दिया प्रस्ताव