Sitapur News : तिरंगे के सम्मान से खिलवाड़! गुलाब के पौधे में बांधकर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, वीडियो वायरल होने पर जागे अफसर

Amrit Vichar Network
On

ध्वजदंड की जगह गुलाब के पौधे में बांधा तिरंगा

सीतापुर के केदारपुर ग्राम सचिवालय में स्वतंत्रता दिवस पर गुलाब के पौधे की कांटेदार टहनियों में तिरंगा बांधकर फहराने का वीडियो वायरल हुआ। ध्वज जमीन से भी काफी कम ऊंचाई पर था। मामला सामने आने के बाद बीडीओ ने ध्वज को सही स्थान पर लगवाने की बात कही।

सीतापुर, अमृत विचार। विकासखंड महमूदाबाद की ग्राम पंचायत केदारपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़ी लापरवाही सामने आई। ग्राम सचिवालय परिसर में गुलाब के पौधे की कांटेदार टहनियों में तिरंगा बांधकर ध्वजारोहण किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में खासा नाराजगी है।

बता दें कि केदारपुर ग्राम सचिवालय परिसर में ध्वजारोहण के लिए बकायदा गोलाकार चबूतरा बनाया गया था, जहां पाइप अथवा ध्वजदंड के सहारे राष्ट्रीय पर्वों पर तिरंगा फहराने की व्यवस्था थी। दावा है कि उस स्थान पर गुलाब का पौधा लगा दिया गया और स्वतंत्रता दिवस पर उसी पौधे की टहनियों में तिरंगा बांधकर औपचारिकता पूरी कर दी गई। इतना ही नहीं, ध्वज जमीन से काफी कम ऊंचाई पर, एक आदमी के कद से भी नीचे लहराता रहा। इसी स्थान पर राष्ट्रगान का आयोजन भी किया गया।

जानिए क्या बोले ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि सचिवालय भवन की छत या किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा सकता था, लेकिन जिम्मेदारों ने ऐसा नहीं किया। वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर बीडीओ बचाव की मुद्रा में हैं। खंड विकास अधिकारी सुमित सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आने के बाद तत्काल ध्वज को सही स्थान पर लगवा दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-Independence Day : लाल किले से PM मोदी ने रचा नया रिकॉर्ड, लगातार 13वीं बार देश को किया संबोधित; ‘वंदे मातरम’ की गूंज

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News : सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 23 सेंटीमीटर ऊपर, रामसनेहीघाट के कई गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानीस फसलों को नुकसान
Krishna Janmashtami 2026 : लखनऊ के पुलिस थानों में जन्माष्टमी की धूम, पुलिस लाइन में गरजे CM योगी, कहा- आस्था मिटाने वाले मिट्टी में मिल गए
Raebareli News: ऊंचाहार एसडीएम विवेक राजपूत पर विजिलेंस का शिकंजा, 70.92 लाख की अननुपातिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज
Raebareli Flood: नैय्या नाले के उफान से गांवों में बाढ़, ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे मंत्री दिनेश प्रताप सिंह; पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
Krishna Janmashtami 2026 : कान्हा की नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, CM योगी ने श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल