Shahjahanpur News : गंगा एक्सप्रेस-वे पर लावारिस जानवरों से टकरा कर एंबुलेंस पलटी

Amrit Vichar Network
Edited By Ateeq Khan
On

छुट्टा पशुओं के कारण लगातार हो रहे सड़क हादसे

गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव रामपुर के पास से गंगा एक्सप्रेसवे निकला है। एक्सप्रेस वे पर छुट्टा पशुओं को रोकना मुश्किल है, क्योंकि एक्सप्रेसवे कुछ जगह पर सर्विस रोड के बराबर ऊंचा है, जिससे छुट्टा पशु चढ़कर एक्सप्रेसवे पर अचानक वाहनों के सामने आ जाते हैं और दुर्घटना हो जाती है।

अमृत विचार : शाहजहांपुर जिले के गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव रामपुर के पास से निकले गंगा एक्सप्रेसवे पर छुट्टा जानवर से टकरा कर एम्बुलेंस पलट गई, हादसे में एंबुलेंस चालक घायल हो गया।

गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव रामपुर के पास से गंगा एक्सप्रेसवे निकला है। एक्सप्रेस वे पर छुट्टा पशुओं को रोकना मुश्किल है, क्योंकि एक्सप्रेसवे कुछ जगह पर सर्विस रोड के बराबर ऊंचा है, जिससे छुट्टा पशु चढ़कर एक्सप्रेसवे पर अचानक वाहनों के सामने आ जाते हैं और दुर्घटना हो जाती है।

शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे छुट्टा पशु को बचाने के चक्कर में हरदोई से वापस आ रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई और डिवाइडर में जा घुसी, जिससे चालक सर्वेश के कंधे और हाथों में छोटे आईं है। चालक सर्वेंद्र कुमार ने बताया कि वह मेरठ से हरदोई मरीज छोड़ने गया था, मरीज छोड़ने के बाद वह वापस मेरठ को जा रहा था, अचानक छुट्टा पशु आने से उसके साथ हादसा हो गया ।

इसे भी पढ़ें-: शाहजहांपुर कलेक्ट्रेट में आत्मदाह करने पहुंचा पूरा परिवार! डीएम के सुरक्षा गार्डों ने कैसे रोका बड़ा हादसा

संबंधित समाचार