हवेली में घुसा खतरनाक कोबरा, भाजपा नेता ने दिखाई हिम्मत; बोरी में पकड़कर वन विभाग को सौंपा

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

श्रावस्ती में घर में सांप दिखने से मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने ककरदरी जंगल में सुरक्षित छोड़ा

जमुनहा (श्रावस्ती): मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ककरदरी जंगल से सटे ग्राम परसा डेहरिया में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब भाजपा महामंत्री रणवीर सिंह की हवेली में एक कोबरा सांप दिखाई दिया। घर में जहरीला सांप देखकर लोग घबरा गए। इसी दौरान रणवीर सिंह ने साहस दिखाते हुए कोबरा को पकड़कर बोरी में सुरक्षित कर लिया और इसकी सूचना वन विभाग को दी।

सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कोबरा को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद टीम सांप को ककरदरी जंगल ले गई, जहां उसे उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

जहरीले सांप को पकड़ना हो सकता है खतरनाक

कोबरा बेहद जहरीले सांपों में शामिल है। जानकारों के मुताबिक ऐसे सांप को खुद पकड़ने की कोशिश करना बेहद जोखिम भरा हो सकता है। घर या आसपास जहरीला सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने के बजाय वन विभाग या प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना देना सुरक्षित विकल्प है।

यह भी पढ़ेंः 

संबंधित समाचार