Sambhal News : संभल में एक रात की दुल्हन के काले कारनामें, कमरे में हिडन कैमरा, रिकॉर्डिंग से करती थी ब्लैकमेल
संभल पुलिस ने किया पेशेवर गिरोह का खुलासा, लहंगा-चुन्नी, सिंदूर, मंगलसूत्र और तमाम चीजें बरामद
पुलिस ने लक्ष्मी गैंग ने अपने कैमरे में एक हिडन कैमरा लगा रखा था। यहां वह अपने शिकार के साथ अंतरंग पलों की रिकॉर्डिंग करते। उसके बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग करते थे। यह गैंग सीधे-साधे लोगों को टारगेट करता था।
अमृत विचार : संभल पुलिस ने 'एक रात की दुल्हन' गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह दो तरीके से लोगों को निशाना बनाता था। फर्जी शादी और प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेलिंग का गोरखधंधा चला रहा था। होराम नाम के एक पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने जांच की तो इस गिरोह के काले कारनामों की परतें खुलती चली गईं। एसएसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने शुक्रवार को गिरोह का खुलासा करके, तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
गैंग में शामिल हैं ये आरोपी
एक रात की दुल्हन गिरोह में तीन सदस्य शामिल हैं। संभल के देवपुरा गांव के प्रमोद उर्फ पालू और वीरेंद्र उर्फ छोटू। लक्ष्मी कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र के मारकपुर गांव की है। लक्ष्मी ही दुल्हन का किरदार अदा करती थी। प्रमोद और वीरेंद्र के रोल अलग थे। वह शिकार चिन्हित करते थे।
शादी की रात हो जाती फरार
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह भोल-भोले लोगों को निशाना बनाते। कोई शादी के लिए राजी हो जाता तो लक्ष्मी की शादी करा देते। शादी की रात में ही लक्ष्मी सारा माल जेवर समेटकर फरार हो जाया करती थी।
प्रेमजाल में फंसाती थी लक्ष्मी
आमतौर जो लोग शादी को तैयार नहीं होते-वो बड़ी आसानी से लक्ष्मी के प्रेम जाल में फंस जाया करते थे। लक्ष्मी उन्हें अपने प्रेम में ऐसे रिंझाती थी कि वह उनके कमरे तक आ जाते थे। आरोपियों ने एक किराये का कमरा ले रखा था। उसमें हिडन कैमरा लगा रखा था। लक्ष्मी के साथ उसके शिकार की अंतरंग तस्वीरें हिडन कैमरे में रिकॉर्ड हो जातीं। इसके बाद गिरोह का असली खेल शुरू होता। वह फोटो-वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेलिंग करते।
होराम बने शिकार
संभल के देवपुरा गांव के होराम लक्ष्मी गैंग का शिकार बने। आरोप है कि लक्ष्मी ने उन्हें कमरे पर बुलाया। जहां उनका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की डिमांड रखी। होराम के होश उड़ गए। आखिर में उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने गिरोह को ट्रेस किया तो उसके कारनामें जानकर दंग रह गई। इस तरह ये गैंग पकड़ा गया है।
