लखनऊ में तेज बारिश से उमस से मिली राहत, 22 अगस्त को फिर एक्टिव होगा मानसून; वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, झांसी समेत इन जिलों में रेड अलर्ट

Amrit Vichar Network
On

अमृत विचार : यूपी की राजधानी लखनऊ में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को शहर के कुछ इलाकों में रिमझिम बारिश हुई, जबकि सुबह से ही आसमान में धूप और बादलों की आँख मिचौली जारी थी। वही IMD ने आने वाले दिनों में तेज बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।  लगातार बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वही लखनऊ में 24 घंटे में 42.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जबकि इससे पहले 15 से 17 अगस्त के बीच 75.5 मिमी बारिश हुई थी। इस तरह चार दिनों में राजधानी में कुल 117.7 मिमी पानी बरसा। 

बारिश से कई इलाकों में जलभराव

हालांकि तेज बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की भी परीक्षा ली। कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ स्थानों पर बारिश के साथ बिजली गुल होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं।  राजधानी के जानकीपुरम, संजय गांधी पुरम, अलीगंज और फैजुल्लागंज समेत कई क्षेत्रों में जबरदस्त जलभराव हुआ। कई जगह लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी हुई, जबकि कुछ घरों में भी पानी पहुंच गया।

इन जिलों के लिए अलर्ट 

प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही, महोबा जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है जबकि  फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, हमीरपुर, ललितपुर , गाजीपुर, आजमगढ़, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, औरैया, जालौन, झांसी में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।


ये भी पढ़े : 
PDA का 'P' पाकिस्तान बना देंगे.... सीएम योगी का बड़ा हमला, कहा-गिरगिट की तरह रंग बदलती है सपा

संबंधित समाचार