Moradabad News : मूंढापांडे में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी, 100 किलो मिलावटी मावा पकड़ा, 99 किलो किया नष्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

त्योहारी सीजन से पहले अहरौला गांव में पकड़ा गया मिलावटी मावा, केमिकल और वनस्पति भी बरामद

मुरादाबाद के मूंढापांडे में खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापा मारकर 100 किलो मिलावटी मावा पकड़ा। टीम ने 99 किलो नकली खोआ मौके पर ही नष्ट करा दिया है।

मुरादाबाद, अमृत विचार। त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 किलोग्राम मिलावटी मावा (खोआ) पकड़ा। टीम ने इसमें से एक किलो का नमूना जांच के लिए लैब भेजा है, जबकि बाकी 99 किलो मावा को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। नष्ट किए गए मावे की कीमत करीब 24,750 रुपये बताई जा रही है।

अहरौला गांव में संचालित हो रही थी मिलावटी मावा बनाने की इकाई
सहायक आयुक्त (खाद्य) राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव के कड़े निर्देशों पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी इन्द्र बहादुर यादव के नेतृत्व में विभाग की टीम ने मूंढापांडे थाना क्षेत्र के अहरौला गांव में अचानक छापेमारी की। यह छापा गांव में स्थित प्रीतम सिंह (पुत्र धान सिंह) की खोआ निर्माण इकाई पर मारा गया, जहां बड़े पैमाने पर मिलावटी मावा तैयार किया जा रहा था।

मौके से वनस्पति, मिल्क पाउडर और केमिकल भी बरामद
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जब इकाई की सघन जांच की, तो वहां मिलावट का पूरा खेल सामने आ गया। टीम को मौके से 100 किलोग्राम मिलावटी खोआ के अलावा भारी मात्रा में मिलावट सामग्री भी मिली। इसमें शामिल है:

22 पैकेट सीलबंद वनस्पति
15 पैकेट मधुसूदन ब्रांड स्किम्ड मिल्क पाउडर (प्रत्येक 1-1 किलोग्राम का)
5 किलोग्राम खुला स्किम्ड मिल्क पाउडर
100 ग्राम सोडा और 100 ग्राम सेफोलाइट (केमिकल)

लैब भेजी गई रिपोर्ट, होगी सख्त कार्रवाई
टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खोआ का एक किलो का नमूना लिया और उसे जांच के लिए प्रयोगशाला (लैब) भेज दिया है। इसके बाद, शेष 99 किलोग्राम खोआ को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। साथ ही, खोआ में मिलावट के लिए इस्तेमाल किए जा रहे वनस्पति, मिल्क पाउडर और केमिकल को भी टीम ने जब्त कर लिया है।

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ नियमानुसार सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों को सख्त चेतावनी दी है कि वे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - Sambhal News : संभल में एक रात की दुल्हन के काले कारनामें, कमरे में हिडन कैमरा, रिकॉर्डिंग से करती थी ब्लैकमेल 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Pratapgarh News: प्रशासनिक उपेक्षा पर भारी पड़ा अपनों का दर्द ! उफनाती नदी के बीच जलमग्न पुल से निकली शव यात्रा, देखें वीडियो
UPSSSC Junior Assistant Result : कनिष्ठ सहायक भर्ती में 50 अभ्यर्थियों का चयन, आयोग ने जारी किया परिणाम
हाथों में तिरंगा, जुबां पर हक की बात : सुलतानपुर में पुरानी पेंशन और TET के विरोध में शिक्षक-कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
Raebareli News : महराजगंज नगर पंचायत में विकास का खाका तैयार, एक करोड़ से होंगे काम; सड़क-नाली से लेकर सफाई और रोशनी पर जोर
Raebareli News : ऊंचाहार देहात ग्राम पंचायत में 6.88 लाख की वित्तीय अनियमितता का खुलासा! प्रधान-सचिव दोषी, प्रशासक पर गिरी गाज