Balrampur SP Transfer : विकास कुमार साहब हमारे परिवार के लिए भाग्यशाली रहे, जेबा रिजवान के फेसबुक पोस्ट जिले में बनी चर्चाओं का केंद्र, जाने मामला

Amrit Vichar Network
On

बलरामपुर के पूर्व सांसद रिजवान जहीर की बेटी जेबा रिजवान ने एसपी विकास कुमार के तबादले पर फेसबुक पोस्ट कर उनके कार्यकाल को परिवार के लिए भाग्यशाली बताया। उन्होंने चार न्यायिक राहतों का जिक्र करते हुए बिना नाम लिए ‘ऊपर के दबाव’ और कार्रवाई की धमकी देने वालों पर तंज कसा।

बलरामपुर, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के स्थानांतरण और पदोन्नति के बाद पूर्व सांसद रिजवान जहीर की बेटी जेबा रिजवान की फेसबुक पोस्ट जिले की राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बन गई है। उन्होंने आईपीएस विकास कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके कार्यकाल को अपने परिवार के लिए भाग्यशाली और यादगार बताया।

जेबा रिजवान ने पोस्ट में लिखा कि विकास कुमार के कार्यकाल के दौरान उनके परिवार को चार मुकदमों में न्यायिक राहत मिली। उन्होंने हाईकोर्ट से एक मुकदमा निरस्त होने, सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने, पिता को जमानत मिलने और पति रमीज नेमत के जेल से बाहर आने का उल्लेख करते हुए इसे “सुखद संयोग” बताया।

जेबा रिजवान

‘कानून और निष्पक्षता से काम करने का मिलता है सम्मान’ : जेबा

पोस्ट में उन्होंने बिना किसी का नाम लिए उन लोगों पर भी तंज कसा, जो अधिकारियों को “ऊपर के दबाव”, “डिमोशन” और “कार्रवाई” का डर दिखाने की बात करते हैं। उन्होंने लिखा कि यदि कोई अधिकारी कानून और निष्पक्षता के साथ काम करता है तो उसका परिणाम सम्मान और तरक्की के रूप में मिलता है।

झांसी में नई तैनाती पर दी शुभकामनाएं

जेबा ने अंत में विकास कुमार को झांसी में नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्ट को स्थानीय राजनीतिक हलकों में महज बधाई संदेश ही नहीं, बल्कि हाल के न्यायिक घटनाक्रमों की पृष्ठभूमि में एक परोक्ष राजनीतिक टिप्पणी के रूप में भी देखा जा रहा है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

UPSSSC Junior Assistant Result : कनिष्ठ सहायक भर्ती में 50 अभ्यर्थियों का चयन, आयोग ने जारी किया परिणाम
हाथों में तिरंगा, जुबां पर हक की बात : सुलतानपुर में पुरानी पेंशन और TET के विरोध में शिक्षक-कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
Raebareli News : महराजगंज नगर पंचायत में विकास का खाका तैयार, एक करोड़ से होंगे काम; सड़क-नाली से लेकर सफाई और रोशनी पर जोर
Raebareli News : ऊंचाहार देहात ग्राम पंचायत में 6.88 लाख की वित्तीय अनियमितता का खुलासा! प्रधान-सचिव दोषी, प्रशासक पर गिरी गाज
लखनऊ में तेज बारिश से उमस से मिली राहत, 22 अगस्त को फिर एक्टिव होगा मानसून; वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, झांसी समेत इन जिलों में रेड अलर्ट