सुलतानपुर को मिला नया पुलिस कप्तान, चारु निगम की विदाई; अब विनीत जायसवाल संभालेंगे कमान

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

चारु निगम को यूपी-112 में मिली नई जिम्मेदारी, गोंडा के एसपी विनीत जायसवाल का सुलतानपुर तबादला

सुलतानपुर: जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सुलतानपुर की पुलिस अधीक्षक चारु निगम का तबादला कर दिया गया है। उन्हें लखनऊ में यूपी-112 की पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, गोंडा के एसपी विनीत जायसवाल को सुलतानपुर का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है।

चारु निगम ने 5 फरवरी को सुलतानपुर एसपी का पदभार संभाला था। करीब छह महीने के कार्यकाल के दौरान वह बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण को लेकर चर्चा में रहीं। उनके कार्यकाल में पुलिस ने कई मामलों का खुलासा किया। हालांकि, कुछ चर्चित मामलों में पुलिस की जांच और राजफाश अभी बाकी है। महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियानों में भी पुलिस की सक्रियता देखने को मिली।

2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं विनीत जायसवाल

सुलतानपुर के नए एसपी विनीत जायसवाल 2014 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले विनीत जायसवाल के पिता राधेश्याम जायसवाल जेल अधीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

विनीत जायसवाल ने कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है। सिविल सेवा में आने से पहले वह इंफोसिस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम कर चुके हैं। पुलिस सेवा में आने के बाद उन्होंने अलग-अलग जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं।

शामली, हाथरस, नोएडा और गोंडा में संभाल चुके हैं जिम्मेदारी

विनीत जायसवाल शामली के पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने हाथरस, नोएडा और गोंडा में भी पुलिस की कमान संभाली है। उन्हें सख्त कानून-व्यवस्था, जनसुनवाई और सकारात्मक पुलिसिंग के लिए जाना जाता है।

अब सुलतानपुर में उनके सामने कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के साथ लंबित मामलों का खुलासा कराने की चुनौती होगी। जिले में अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और पुलिसिंग को लेकर नए कप्तान की कार्यशैली पर भी नजर रहेगी।

चारु निगम की नई जिम्मेदारी

सुलतानपुर से स्थानांतरित की गईं चारु निगम को लखनऊ में यूपी-112 का एसपी बनाया गया है। ऐसे में प्रशासनिक फेरबदल के बाद दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिल गई हैं।

यह भी पढ़ेंः UP में ऐप कैब वालों की मनमानी पर ब्रेक! किराया बढ़ाने की सीमा तय, ड्राइवर और यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

UPSSSC Junior Assistant Result : कनिष्ठ सहायक भर्ती में 50 अभ्यर्थियों का चयन, आयोग ने जारी किया परिणाम
हाथों में तिरंगा, जुबां पर हक की बात : सुलतानपुर में पुरानी पेंशन और TET के विरोध में शिक्षक-कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
Raebareli News : महराजगंज नगर पंचायत में विकास का खाका तैयार, एक करोड़ से होंगे काम; सड़क-नाली से लेकर सफाई और रोशनी पर जोर
Raebareli News : ऊंचाहार देहात ग्राम पंचायत में 6.88 लाख की वित्तीय अनियमितता का खुलासा! प्रधान-सचिव दोषी, प्रशासक पर गिरी गाज
लखनऊ में तेज बारिश से उमस से मिली राहत, 22 अगस्त को फिर एक्टिव होगा मानसून; वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, झांसी समेत इन जिलों में रेड अलर्ट