Bareilly News : सावन के अंतिम सोमवार को उमड़ेगा शिवभक्तों का जनसैलाब, आंवला के कांवड़ शिविर में पहुंचे डीएम 

Amrit Vichar Network
Edited By Ateeq Khan
On

डीएम ने कांवड़ शिविर में परखी व्यवस्थाएं, भीड़ प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को किया अलर्ट

बरेली में कांवड़ियों को कोई समस्या नहीं आए, जिला प्रशासन इसी कोशिश में जुटा है। शुक्रवार को डीएम अविनाश सिंह आंवला पहुंचे। यहां कांवड़ शिविर में कांवड़ियों से संवाद किया। व्यवस्थाएं देखीं। अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं बेहतर रखें।

अमृत विचार : सावन के अंतिम सोमवार को लेकर जिला-प्रशासन अलर्ट है। कांवड़ियों के जत्थे निकलने लगे हैं। सुरक्षा-व्यवस्था, बिजली-पानी और साफ-सफाई पर विशेष जोर है। शुक्रवार को डीएम अविनाश सिंह आंवला के कांवड़ शिविर का दौरा किया। कांवड़ियों से संवाद कर, उनका हाल-चाल जाना। व्यवस्थाएं परखीं। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ियों को किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आए। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। 

नाथ नगरी बरेली में सावन के अंतिम सोमवार को लाखों शिवभक्तों का जनसमूह उमड़ेगा। कांवड़ यात्रा वाले मार्गों पर पुलिस तैनात है। रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू है। इस सबके बीच कई किलोमीटर पैदल चलने वाले कांवड़ियों के लिए व्यवस्थाएं भी पुख्ता की जा रही हैं। मार्गों में कांवड़ियों के लिए विश्राम शिविर लगाए गए हैं। पेयजल का बंदोवस्त किया गया है। डीएम ने आंवला के कांवड़ शिविर का मुआयना किया। सारी व्यवस्थाएं परखीं। अधिकारियों को निर्देशित किया कि सक्रिय रहें। ताकि कांवड़ियों को कोई समस्या नहीं आए। 

भीड़ प्रबंधन पर अलर्ट

सावन का अंतिम सोमवार आ रहा है। मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भारी भीड़ उमड़ेगी। व्यवस्थित तरीके से पूजा-अर्चना और जलाभिषेक संपन्न हो जाए। इसके लिए जिला प्रशासन भीड़ प्रबंधन को लेकर अलर्ट है। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि कांवड़ मार्गों पर पैनी नजर रखें। कहीं कोई आपात स्थिति पैदा होती है तो उससे निपटने के लिए अलर्ट रहें। शिविरों की साफ-सफाई, पेयजल पर नजर बनाए रखें। 

कछला से गंगाजल लाएंगे 

रुहेलखंड में बड़ी संख्या में कांवड़िए बदायूं के कछला घाट से गंगाजल लेकर आते हैं। बदायूं से लेकर बरेली तक चाक-चौबंद व्यवस्था है। सुरक्षा के लिहाज से मार्ग पर पुलिस बल तैनात है। बरेली में भी कई जगह कांवड़ियों के शिविर लगे हैं। यहां बिजली, पानी, साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।

 

इसे भी पढ़ें-बेटे पर हमला देख भिड़ गये पिता, युवक को छोड़कर भागा तेंदुआ

 

संबंधित समाचार