सचिन के रिकॉर्ड पर जो रूट की नजर! 68 अर्धशतक के बाद अब ‘मास्टर ब्लास्टर’ के इन 3 बड़े रिकॉर्ड को खतरा

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 68वां अर्धशतक लगाकर सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अब उनकी नजर टेस्ट में सबसे ज्यादा रन और शतकों के रिकॉर्ड पर है। जानिए सचिन और रूट के आंकड़ों में कितना फासला बाकी है।

डिजिटल डेस्कः इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट लगातार टेस्ट क्रिकेट में नए मुकाम हासिल कर रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच की पहली पारी में रूट ने 66 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना 68वां अर्धशतक पूरा किया। आपतो बता दें कि भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम अब तक सबसे ज्यादा टेस्ट में अर्धशतक का रिकॉर्ड था, जिसकी बराबरी जो रूट ने कर ली।

दिलचस्प बात यह है कि सचिन ने 68 अर्धशतक 200 टेस्ट मैचों में लगाए थे, जबकि जो रूट ने यह उपलब्धि 167 टेस्ट में  ही हासिल कर ली है। सचिन अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, जबकि रूट अभी भी एक्टिवली मैच खेल रहे हैं। ऐसे में इस रिकॉर्ड पर रूट के आगे निकलने की पूरी संभावना है।

टेस्ट में सबसे ज्यादा रन: सचिन से 1,741 रन दूर रूट

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी फिलहाल सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने अपने 200 टेस्ट मैचों के करियर में 15,921 रन बनाए।

वहीं, जो रूट अब तक 14,180 टेस्ट रन बना चुके हैं और इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। दोनों के बीच 1,741 रन का अंतर बचा हुआ है। रूट के मौजूदा फॉर्म और सक्रिय करियर को देखते हुए सचिन के इस रिकॉर्ड पर भी उनकी नजर लगातार बनी हुई है।

51 शतक का रिकॉर्ड भी निशाने पर

सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 51 शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। जो रूट ने अब तक 41 टेस्ट शतक लगाए हैं। यानी इस मामले में वह सचिन से 10 शतक पीछे हैं।

हालांकि रूट को सचिन से आगे निकलने से पहले जैक कैलिस और रिकी पोंटिंग के आंकड़ों को भी पीछे छोड़ना होगा।

200 टेस्ट मैच का रिकॉर्ड तोड़ना आसान नहीं

सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का भी ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। उन्होंने अपने करियर में 200 टेस्ट मैच खेले हैं। जो रूट अभी 167 टेस्ट खेल चुके हैं।

अगर रूट 200 टेस्ट मैचों तक पहुंचते हैं तो उनके पास सचिन के सबसे ज्यादा टेस्ट रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने का मजबूत मौका होगा। हालांकि, इसके लिए उनका लंबा करियर और लगातार अच्छा प्रदर्शन दोनों जरूरी होंगे।

सचिन बनाम रूट: रिकॉर्ड की तस्वीर
रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर जो रूट
टेस्ट मैच 200 167
टेस्ट रन 15,921 14,180
टेस्ट शतक 51 41
टेस्ट अर्धशतक 68 68
रन का अंतर 1,741 रन पीछे
शतकों का अंतर 10 पीछे

यह भी पढ़ेंः UP T20 League का कानपुर में काउंटडाउन शुरू! आज से मिलेंगे टिकट, सिर्फ ₹49 से होगी एंट्री

संबंधित समाचार