UP Cabinet Meeting : यूपी कैबिनेट की मीटिंग आज, नई स्टार्टअप नीति समेत कई प्रस्तावों को मिल सकती मंजूरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होगी बैठक, 21 प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
यूपी के युवाओं को उद्यमिता से जोड़ने और उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में यह काफी महत्वपूर्ण है। नए पॉलिसी में सब्सिडी से लेकर तमाम तरह की रियायतें शामिल होंगी। इससे युवाओं में खुद का स्टार्टअप करने का आकर्षण बढ़ेगा। सरकार भरपूर मदद करेगी।
अमृत विचार : यूपी कैबिनेट की बैठक आज है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली इस कैबिनेट मीटिंग में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मूंजूरी मिल सकती है। इसमें नई स्टार्टअप नीति-2026 भी शामिल है। यूपी के युवाओं को उद्यमिता से जोड़ने और उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में यह काफी महत्वपूर्ण है। नए पॉलिसी में सब्सिडी से लेकर तमाम तरह की रियायतें शामिल होंगी। इससे युवाओं में खुद का स्टार्टअप करने का आकर्षण बढ़ेगा। सरकार भरपूर मदद करेगी। विशेषज्ञों के मार्गदर्शन से लेकर प्रोजेक्ट स्थापना तक, हर तरीके से सहूलियत रहेगी।
कैबिनेट के समक्ष करीब 21 प्रस्ताव रखे जाएंगे। इसमें होमगार्डों को 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज देने का प्रस्ताव भी शामिल है। मुख्यमंत्री जोखिम प्रबंधन एवं पशुधन बीमा योजना का प्रोजेक्ट रिपोर्ट, अनुदानित मदरसों के मृतक शिक्षकों की ग्रेच्युटी के भुगतान का प्रस्ताव भी है। गाजियाबाद में अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय, फतेहपुर में ठाकुर युगराज सिंह यूनिवर्सिटी, कानपुर के बिल्हौर में महार्षि महेश योगी इंटरेनशनल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी स्थापना को भी मंजूर मिलेगी। इंटरनेशनल खिलाड़ियों को सीधी भर्ती से नौकरी देने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा।
इसके अलावा गोरखपुर में 100 बेड के अस्पताल के भूमि, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ (सहकारी समितियां और पंचायत) लेखा परीक्षा सेवा प्रथम संशोधन नियमावली समेत अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष पेश किए जाएंगे।
