UP Weather Update Today : यूपी में फिर मौसम की लुकाछुपी! दिन में सताएगी गर्मी, रात को बारिश के आसार
मानसून ठिठका! प्रदेश के कुछ हिस्से में बारिश, बाकी में तीन दिन चढ़ा रहेगा पारा
मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, सोनभद्र, महोबा, झांसी, ललित और आसपास के क्षेत्र में जरूर भारी बारिश की संभावना जताई है। कुछ जिलों में बादल गरजें और बिजली कड़केगी। बारिश की प्रतीक्षा कर रहे अधिकांश प्रदेशवासियों को रविवार को राहत की संभावना है।
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में मानसून की जोरदार दस्तक के साथ झमाझम बारिश का जो दौर शुरू हुआ था, फिलहाल के लिए वो ठहर सा गया है। शनिवार को राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश के कम आसार है। मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, सोनभद्र, महोबा, झांसी, ललित और आसपास के क्षेत्र में जरूर भारी बारिश की संभावना जताई है। कुछ जिलों में बादल गरजें और बिजली कड़केगी। बारिश की प्रतीक्षा कर रहे अधिकांश प्रदेशवासियों को रविवार को राहत की संभावना है।
लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार को बांदा, चित्रकूट, सोनभद्र, महोबा, झांसी और ललित यानी मध्यप्रदेश से सटे इलाके में झमाझम बारिश होने की उम्मीद है। यूपी में अधिकतम तामपान 38 डिग्री सेल्सियस से लेकर 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक यूपी कई जिलों में बादलों की गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है। इसमें बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस-पास के क्षेत्र।
