राम मंदिर चंदा चोरी : राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक का एजेंडा जारी, इस्तीफों से लेकर वित्तीय प्रबंधन तक, कई बड़े फैसलों पर लगेगी मुहर
राम मंदिर ट्रस्ट ने जारी किया 5 सूत्रीय एजेंडा, छह जुलाई को होगी बैठक
सबसे महत्वपूर्ण बिंदु चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे से जुड़ा है। अयोध्या में चंपत राय और अनिल मिश्रा के खिलाफ बड़ा आक्रोश देखा जा रहा है। फैजाबाद बार एसोसिएशन उन्हें अयोध्या छोड़कर जाने तक की चेतावनी दे चुके हैं। विरोध मार्च करके वकीलों ने उनके खिलाफ थाने में तहरीर भी दी है।
अमृत विचार, अयोध्या : राम मंदिर चंदा और चढ़ावा चोरी विवाद के बीच 'श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास' (ट्रस्ट) की बैठक 6 जुलाई को होगी। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय होंगे। आरोपों में घिरे ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और न्यासी अनिल मिश्रा द्वारा दिए गए इस्तीफों पर निर्णय होगा। भविष्य में मंदिर के प्रबंधन से जुड़ी तमाम व्यवस्थाओं पर मंथन किया जाएगा।
ट्रस्ट ने पांच बिंदुओं का एजेंडा जारी किया है। इसमें पहला और सबसे महत्वपूर्ण बिंदु चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे से जुड़ा है। अयोध्या में चंपत राय और अनिल मिश्रा के खिलाफ बड़ा आक्रोश देखा जा रहा है। फैजाबाद बार एसोसिएशन उन्हें अयोध्या छोड़कर जाने तक की चेतावनी दे चुके हैं। विरोध मार्च करके वकीलों ने उनके खिलाफ थाने में तहरीर भी दी है।

इस बीच ट्रस्ट ये तय करेगा कि उनका इस्तीफे स्वीकार किए जाएं या नहीं। हालांकि जिस तरह की परिस्थितियां बनी हैं। उसमें ये तय माना जा रहा कि दोनों का इस्तीफा स्वीकार होगा। ट्रस्ट के दान पत्रों में जो चढ़ावा आया है। उसकी गिनती और एसआईटी जांच के संबंध में चर्चा होगी।
भविष्य में ऐसी स्थितियां न बनें
राम मंदिर चंदा चोरी विवाद इस वक्त देश का बड़ा मुद्दा बना है। इससे ट्रस्ट की छवि को गहरा धक्का पहुंचा है। हिंदू समाज के एक बड़े वर्ग के साथ करोड़ों रामभक्तों की भावना को भी गहरा आघात लगा। अयोध्या के आम लोग दुखी हैं। उनकी टीस भी बाहर आ रही है। इस सबके बीच भविष्य में राम मंदिर में आए दान को व्यवस्थित किया सके। मंदिर परिसर से लेकर दूसरी व्यवस्थाएं ठीक-ठाक रहें। किसी तरह की कोई अव्यवस्था नहीं होने पाए। ऐसे तमाम बिंदुओं पर मंथन होगा।
