UP Weather Update : बारिश की राहत के बाद यूपी में फिर बेहाल करने लगी गर्मी, 26 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

Amrit Vichar Network
Published By Ateeq Khan
On

लखनऊ के साथ पूरे अवध क्षेत्र में उमस भरी गर्मी का आलम

मानसून की एंट्री पर तराई और पूर्वांचल के क्षेत्र में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया था। पीलीभीत, बरेली, रामपुर, बहराइच समेत कई जिलों में खूब बारिश देखने को मिली। दो-दिन तक मौसम खुशनुमा रहा। भीषण गर्मी से झुलस रहे आम लोगों ने बड़ी राहत महसूस की। लेकिन उसके बाद मानसून ठिठक सा गया है। 

अमृत विचार, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मौसम फिर गर्मी पकड़ने लगा है। जोरदार बारिश के साथ मानसून ने दस्तक दी। लेकिन अब बादलों की लुकाछुपी बनी है। प्रदेश में कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी को छोड़, बाकी हिस्सों में उमस भरी गर्मी बेहाल करने लगी है। मौसम विभाग ने भी सात जुलाई तक बारिश के कम आसार जताए हैं।

मानसून की एंट्री पर तराई और पूर्वांचल के क्षेत्र में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया था। पीलीभीत, बरेली, रामपुर, बहराइच समेत कई जिलों में खूब बारिश देखने को मिली। दो-दिन तक मौसम खुशनुमा रहा। भीषण गर्मी से झुलस रहे आम लोगों ने बड़ी राहत महसूस की। लेकिन उसके बाद मानसून ठिठक सा गया है। 

मौसम विभाग ने मध्यप्रेदश से सटे जिलों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भी बरसात के आसार बने हैं। लेकिन बाकी क्षेत्रों में फिलहाल एक-दो दिन में अच्छी बारिश की संभावना कम है। 

मौसम विभाग के मुताबिक आठ जुलाई से प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा। फिलहाल के लिए दो दिन अभी उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। आईएमडी ने 26 जिलों में उमस भरी गर्मी की चेतावनी जारी की है। 

यहां सताएगी उमस भरी गर्मी 

यूपी के सीतापुर, लखीमपुरी खीरी, बहराइच, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बस्ती,  सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, श्रावस्ती, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, सुल्तानपुर, अमेठी,  अयोध्या, अंबेडकर नगर और आसपास के इलाकों में उमस भरी गर्मी का दौर रहेगा। 

संबंधित समाचार