05 जून 2026 : जानें आज का अपना राशिफल 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मेष- 
आज साझेदारी में नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। सभी काम बेहतरीन तरीके से पूरे होंगे। अपने खानपान की आदतों पर ध्यान दें।

वृषभ- 
आज का दिन कानूनी मामलों के लिए शुभ है। कोई कठिन कार्य पूरा हो सकता है। किसी से ईर्ष्या एवं द्वेष न करें।

मिथुन- 
आज अपनी कार्यक्षमता पर विश्वास करें। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े कारोबार में धन-लाभ होगा।

कर्क- 
आज व्यर्थ के खर्चे बढ़ सकते हैं। सरकारी कार्यों में रुकावटें होने की संभावना है। सर्दी-जुकाम को हल्के में न लें।

सिंह- 
आज करियर में बड़ा बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। मित्रों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। संवादशैली से लोग प्रभावित रहेंगे।

कन्या- 
आज उधार लेने से आपको बचना चाहिए। बाहर का भोजन करने से पाचन खराब हो सकता है। साहित्य के प्रति रुचि उत्पन्न होगी।

तुला- 
आज पुराने निवेश से धन-लाभ होगा। ऑफिस का काम पूरी मेहनत से करेंगे। कारोबार में उत्तम धन-लाभ होने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक- 
आज अनैतिक कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। उधार धन के लेन-देन में सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा।

धनु- 
आज अधिकारी आपके काम से अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार बढ़ेंगे। यात्राओं से धन-लाभ होगा।

मकर- 
आज अपनी दिनचर्या संतुलित रखें। रिश्तों में मधुरता का आनंद लेंगे। कारोबार में कठिनाई हो सकती है।

कुंभ- 
आज शोधकार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। मतभेदों का निवारण हो सकता है।

मीन- 
आज नए कार्यों की शुरुआत न करें। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। अत्यधिक कार्यभार के कारण थकान महसूस होगी।

संबंधित समाचार