01 जून 2026 : जानें आज का अपना राशिफल

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मेष-
आज मार्केटिंग से जुड़े कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। नए कारोबार में आप धन निवेश कर सकते हैं।

वृषभ-
आज व्यवसाय में आपको बड़ा आर्थिक जोखिम लेने से बचना चाहिए। आप अत्यंत संवेदनशील हो सकते हैं।

मिथुन-
आज पारिवारिक कलह का निपटारा हो सकता है। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभायेंगे। प्रेम विवाह में आ रही अड़चनें दूर होंगी।

कर्क-
आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। प्रबंधन संबंधी कार्य काफी अच्छी तरह से आप करेंगे। साहस के साथ परिस्थितियों का सामना करेंगे।

सिंह- 
आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप नई परियोजनाओं को आरंभ कर सकते हैं। जीवनसाथी को लेकर आप थोड़े भावुक होंगे।

कन्या-
आज आपको अपने दृष्टिकोण में परिवर्तन करने की आवश्यकता है। परिवार के लोग आपसे अत्यधिक प्रसन्न रहने वाले हैं।

तुला-
आज बेरोजगार लोगों को नया रोजगार प्राप्त हो सकता है। आपकी सेहत काफी अच्छी रहेगी। ऑनलाइन व्यवसाय में आपको लाभ होगा।

वृश्चिक- 
आज आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। आपको अपने बजट की अत्यधिक चिंता रहेगी। अनजान लोगों पर अधिक विश्वास न करें। 

धनु- 
आज आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। पारिवारिक जीवन अत्यंत सुखद रहने वाला है। नई नौकरी और व्यवसाय की योजना बना सकते हैं।

मकर-
आज यदि आवश्यक न हो तो आप यात्रा न करें। बुजुर्ग लोगों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कार्यों में अवरोध आने की आशंका है।

कुंभ-
आज माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही अपने दिन की शुरुआत करें। अपनी रचनात्मक क्षमताओं का उपयोग करें।

मीन- 
आज दैनिक दिनचर्या बहुत ही अच्छी रहेगी। जीवनसाथी आपका उत्साहवर्धन करेगा। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा।

संबंधित समाचार