IND vs ENG 1st T20I: आज रात होगा भारत-इंग्लैंड का महा-मुकाबला, जानें मैच टाइम, लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी Details

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला। भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होगा मैच, इंग्लैंड ने मुकाबले से पहले अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित की।

IND vs ENG 1st T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच की पहली गेंद रात 10:00 बजे डाली जाएगी, जबकि टॉस रात 9:30 बजे होगा। मैच का प्री-शो और लाइव कवरेज रात 9:00 बजे से शुरू हो जाएगा।

यदि मुकाबला पूरे 20-20 ओवर तक चलता है तो इसका समापन देर रात करीब 2:00 बजे तक होने की संभावना है।

भारत की Playing XI टॉस के समय होगी साफ

भारतीय टीम की अंतिम प्लेइंग इलेवन का खुलासा टॉस के दौरान होगा। वहीं, इंग्लैंड ने अपनी परंपरा जारी रखते हुए मैच से एक दिन पहले ही अपनी टीम घोषित कर दी है।

टीम की कमान हैरी ब्रूक संभालेंगे। वहीं तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इस मुकाबले में नहीं खेलेंगे। दूसरी ओर जॉस बटलर और फिल साल्ट जैसे आक्रामक बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं।

कहां देखें भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी20 मुकाबला?

टीवी पर मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा। वहीं मोबाइल, टैबलेट और स्मार्ट टीवी पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह मुकाबला सोनी लिव ऐप या स्टार स्पोर्ट्स चैनलों पर प्रसारित नहीं होगा।

टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला टी20: 1 जुलाई (बुधवार)
दूसरा टी20: 4 जुलाई (शनिवार)
तीसरा टी20: 7 जुलाई (मंगलवार)
चौथा टी20: 9 जुलाई (गुरुवार)
पांचवां टी20: 11 जुलाई

इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टी20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

इंग्लैंड की Playing XI

फिल साल्ट, जॉस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड

यह भी पढ़ेंः ICC Women T20 Rankings 2026: वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद भी नंबर-1 रहीं भारतीय गेंदबाज, टॉप-10 में ये  बल्लेबाज शामिल

संबंधित समाचार