Barabanki News: जीआरपी ने लौटाया लाखों के जेवर, नकदी से भरा बैग

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

रेलवे हेल्पलाइन 139 पर सूचना मिलते ही जीआरपी ने प्लेटफॉर्म से बरामद किया बैग

बाराबंकी जीआरपी थाना बाराबंकी ने तत्परता दिखाते हुए यात्रा के दौरान रेलवे स्टेशन पर छूट गया महिला यात्री का हैंडबैग बरामद कर सकुशल वापस सौंप दिया। बैग में सोने के आभूषण और नकदी समेत करीब चार लाख रुपये का सामान रखा था।

बाराबंकी, अमृत विचार। जीआरपी थाना बाराबंकी ने तत्परता दिखाते हुए यात्रा के दौरान रेलवे स्टेशन पर छूट गया महिला यात्री का हैंडबैग बरामद कर सकुशल वापस सौंप दिया। बैग में सोने के आभूषण और नकदी समेत करीब चार लाख रुपये का सामान रखा था।

जीआरपी के अनुसार 3 जुलाई की रात रेलवे हेल्पलाइन 139 के माध्यम से सूचना मिली कि मुंबई निवासी एक यात्री की पत्नी का गुलाबी रंग का हैंडबैग बाराबंकी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर छूट गया है। यात्री दंपती आगरा जाने के लिए ट्रेन में जल्दबाजी में सवार हो गए थे, जिससे बैग प्लेटफॉर्म पर ही रह गया।

सूचना मिलते ही प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार यादव और कांस्टेबल ओमकार सिंह ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर तलाश की। बैग सीट पर सुरक्षित रखा मिला, जिसे जीआरपी थाने लाकर सुरक्षित रख लिया गया।

कुछ देर बाद यात्री बरकत अली अपनी पत्नी के साथ जीआरपी थाना पहुंचे। पहचान और सत्यापन के बाद बैग में रखी दो सोने की अंगूठियां, एक सोने की चेन, दो जोड़ी कान की बालियां तथा 65 हजार रुपये नकद समेत पूरा सामान उन्हें सुपुर्द कर सुपुर्दगीनामा तैयार किया गया। अपना बैग और कीमती सामान सुरक्षित वापस मिलने पर दंपती ने जीआरपी का आभार व्यक्त किया।

संबंधित समाचार