Raebareli News: कैली गौशाला की बदहाली पर बवाल, भूख-प्यास से गोवंशों की मौत का आरोप; जांच के आदेश

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लालगंज क्षेत्र के कैली गांव स्थित गौशाला की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला में गोवंशों के लिए चारा-पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे कई पशु भूख और प्यास से तड़प रहे हैं।

रायबरेली/लालगंज, अमृत विचार। लालगंज क्षेत्र के कैली गांव स्थित गौशाला की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला में गोवंशों के लिए चारा-पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे कई पशु भूख और प्यास से तड़प रहे हैं। साथ ही परिसर में गंदगी और कीचड़ का अंबार लगा हुआ है।

लोदीपुर उतरावा गांव निवासी दुर्गेश द्विवेदी और अनूप सिंह ने खंड विकास अधिकारी डलमऊ तथा प्रभारी निरीक्षक लालगंज प्रमोद कुमार सिंह को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की मिलीभगत से गौशाला के संचालन में गंभीर अनियमितताएं हो रही हैं।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि गौशाला में गोवंशों की मौत होने के बाद उनके शव कई-कई दिनों तक खुले में पड़े रहते हैं और उन्हें समय पर दफनाया भी नहीं जाता। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार की ओर से गौशालाओं के बेहतर संचालन के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन कैली गौशाला की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और गौशाला में तत्काल चारा, पानी व साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी रामखेलावन ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जाएगी और यदि आरोप सही पाए गए तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संजय साहू ने लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है।

ग्रामीणों के आरोप
  • गौशाला में गोवंशों के लिए पर्याप्त चारा और पानी की व्यवस्था नहीं।
  • भूख-प्यास से गोवंशों की मौत होने का आरोप।
  • परिसर में गंदगी और कीचड़ से बदहाल हालात।
  • मृत गोवंशों का समय पर निस्तारण नहीं होने का दावा।
प्रशासन और पंचायत का पक्ष
  • बीडीओ रामखेलावन ने शिकायत मिलने की पुष्टि की।
  • निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन।
  • ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संजय साहू ने सभी आरोपों को निराधार बताया।
  • जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

संबंधित समाचार