पीलीभीत में गरजे सीएम योगी, 'साइकिल चलेगी तो दंगा कराएगी, भाजपा बना रही ब्रह्मोस'

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ/पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को पीलीभीत पहुंचे। अपने इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री दोनों जिलों को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरे के पहले चरण में पीलीभीत के बीसलपुर में एक भव्य कार्यक्रम में शामिल हुए, जहा सीएम योगी पीलीभीत के बरखेड़ा और बीसलपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए 569 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री लाभार्थियों को पट्टा वितरण भी किया। इसके बाद सीएम योगी ने जनसभा को भी सम्बोधित कर रहे है  ....

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पतरासा कुंवरपुर में आयोजित जनसभा में विस्थापित परिवारों को नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कांग्रेस और सपा पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास के साथ विरासत के संरक्षण का काम कर रही है, जबकि पूर्ववर्ती सरकारों ने विस्थापित परिवारों की पीड़ा की कभी चिंता नहीं की। इस दौरान उन्होंने बरखेड़ा और बीसलपुर विधानसभा क्षेत्रों की 569.11 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत भगवान श्रीराम, हनुमान, भोलेनाथ और भारत माता के जयघोष से की। उन्होंने पीलीभीत की प्राकृतिक सुंदरता, पीलीभीत टाइगर रिजर्व और बांसुरी उद्योग का उल्लेख करते हुए जनपद को नमन किया। उन्होंने कहा कि नागरिकता प्रमाण पत्र मिलने के बाद अब विस्थापित परिवारों को कोई पराया नहीं कह सकेगा और न ही उन्हें सरकारी विभागों में प्रताड़ना झेलनी पड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विजन से इन परिवारों को सम्मानजनक जीवन और अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए नया भविष्य मिला है। उन्होंने कहा कि विस्थापित हिंदू, बौद्ध और सिख अब सम्मान के साथ जीवन जी सकेंगे।

उन्होंने कांग्रेस पर देश विभाजन का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता की लालसा के कारण पाकिस्तान और बाद में बांग्लादेश का निर्माण हुआ, जिससे लाखों हिंदुओं को अपनी पैतृक भूमि छोड़नी पड़ी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा ने वर्षों तक इन विस्थापित परिवारों की उपेक्षा की और तुष्टिकरण की राजनीति में उलझे रहे।

सपा पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा बबुआ 12 बजे सोकर उठते हैं, दो बजे तैयार होते हैं और शाम को जिम चले जाते हैं। उनका विकास सैफई तक सीमित था, पीलीभीत कभी उनके एजेंडे में नहीं रहा। उन्होंने कहा कि यदि इच्छा होती तो मेडिकल कॉलेज, बांसुरी उद्योग और पीलीभीत टाइगर रिजर्व को पहले ही नई पहचान मिल सकती थी। कानून व्यवस्था का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले माफिया और बदमाश थानों और तहसीलों पर कब्जा जमाए रहते थे, जबकि अब " यूपी में नो दंगा, नो कर्फ्यू... यूपी में सब चंगा है। उन्होंने कहा कि माफिया अब गले में तख्ती लटकाकर अपराध छोड़ने की गुहार लगा रहे हैं। 

उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि साइकिल चलेगी तो दंगा कराएगी, गुंडागर्दी कराएगी, कर्फ्यू लगवाएगी और बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होगा। वहीं भाजपा सरकार को विकास और सुरक्षा का प्रतीक बताते हुए कहा कि सपा वाले कट्टा और बम बनाते थे, भाजपा सरकार ब्रह्मोस मिसाइल बना रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्रतिबद्धता गरीब, किसान, युवा, व्यापारी और महिलाओं की सुरक्षा के लिए है, न कि गुंडे-माफियाओं के संरक्षण के लिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि वन विभाग और केंद्र सरकार की स्वीकृति के बाद अन्य पात्र विस्थापित परिवारों को भी अधिकार दिलाए जाएंगे और विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।

पीलीभीत के बाद मुरादाबाद के लिए होंगे रवाना

पीलीभीत के कार्यक्रमों को संपन्न करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद के लिए रवाना होंगे। मुरादाबाद में भी मुख्यमंत्री कई प्रशासनिक बैठकों में हिस्सा लेंगे और वहां के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के इस दोहरे जनपद दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और दोनों ही जगहों पर स्थानीय अधिकारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें  : 
लखनऊ : बंद घर में पहले खाई AC की हवा, फिर लाखों का सामान किया पार 

संबंधित समाचार