लखनऊ अग्निकांड : मानवाधिकार आयोग पहुंचा मामला, 1 करोड़ मुआवजा और बड़े अफसर पर एफआईआर की मांग
अमृत विचार : लखनऊ कोचिंग अग्निकांड की एसआईटी जांच के बीच अब ये मामला मानवाधिकार आयोग पहुंच गया है। सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मीकांत सिंह ने छात्रों की मौत के मामले में पीड़ित परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग उठाई है। इसके साथ ही लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के वीसी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। सनद रहे कि अग्निकांड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई का सिलसिला जारी है।
