राहुल गांधी के एक हाथ में फरसा, दूसरे में संविधान...यूथ कांग्रेस ने गंगा घाट पर अनोखे अंदाज में मनाया जन्मदिन 

Amrit Vichar Network
Published By Ateeq Khan
On

वाराणसी के गंगा घाट पर यूथ कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। एक पोस्टर में उन्होंने राहुल गांधी को भगवान परशुराम का अवतार दर्शाया है। उनके एक हाथ में फरसा और दूसरे में संविधान की पुस्तक है। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच चित्र को दूध से नहलाते देखा जा सकता है।

अमृत विचार : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। वाराणसी में यूथ कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में अपने नेता राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया है। एक पोस्टर में राहुल गांधी को भगवान परशुराम के अवतार के रूप में दर्शाया गया है। उनके एक हाथ में फरसा है और दूसरे हाथ में संविधान की किताब है। गंगा घाट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच उनके पोस्टर को दूध से नहलाया जा रहा है। 
 
वाराणसी में राहुल गांधी के जन्मदिन का ये अंदाज सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल है। वाराणसी पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी वाराणसी से ही लोकसभा के प्रत्याशी रहे हैं। राजनीति में वैसे भी प्रतीकों का हमेशा से बड़ा महत्व रहा है। इसलिए राहुल गांधी के इस अंदाज में जन्मदिन से बड़ा संदेश देने की कोशिश की गई है। 

 

कांग्रेस नेता और समर्थक उन्हें सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करने वाले योद्धा के रूप में देख रहे हैं। पोस्टर में भगवान परशुराम का अवतार दर्शाकर राहुल गांधी की योद्धा वाली छवि दिखाने की कोशिश की है। इसके साथ ही ब्राह्मण राजनीति को भी साधने का प्रयास दिखता है। 

राहुल गांधी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के मुद्दों पर भी मुखर होकर बोलते रहते हैं। पदयात्रा से लेकर विरोध-प्रदर्शन और बड़े मंचों पर अक्सर उनके हाथ में संविधान की प्रति देखी जा जाती है। जन्मदिन पोस्टर में भी राहुल गांधी के हाथ में संविधान की किताब है। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता राहुल के इस अंदाज से खासे प्रभाविन नजर आ रहे हैं। 

संबंधित समाचार