लखनऊ अग्निकांड : जान बचाने को दूसरी मंजिल की खिड़की से जयंत ने लगाई छलांग, कमर में घुस गई सरिया

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

आग की लपटों से बचने के लिए खिड़की से कूदा युवक, गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में चल रहा उपचार

लखनऊ, अमृत विचार : ऐशबाग एलडीए कॉलोनी निवासी जयंत गुप्ता भी एनीमेशन सेंटर में लगी भीषण आग में फंस गए थे। आग और धुएं से अपनी जान बचाने के लिए उन्होंने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। पिता प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्होंने बताया कि नीचे गिरते समय जयंत गेट के पास लगी लोहे की सरिया पर जा गिरे, जिससे सरिया उसकी कमर के दाहिने हिस्से में घुस गया। गंभीर रूप से घायल जयंत का ट्रॉमा सेंटर इलाज चल रहा है। परिजन अस्पताल में उसकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। जयंत एनीमेशन सेंटर में कार्यरत था।

cats

लपटों से घिरी लवप्रीत भी दूसरी मंजिल से लगाई छलांग 

दिल्ली निवासी सॉफ्टवेयर डेवलपर लवप्रीत भी एनीमेशन सेंटर में भीषण आग में घिर गईं। लवप्रीत के अनुसार आग और धुएं के तेजी से फैलने के कारण जब बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया, तो उसने जान बचाने के लिए ऊंचाई से छलांग लगा दी। इससे वह घायल हो गईं, लेकिन जान बच गई। गंभीर अवस्था में उन्हें केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी पर लवप्रीत के दोस्त ट्रॉमा पहुंचे। घटना की जानकारी पर उसके परिवारीजन भी दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हो चुके थे।

संबंधित समाचार