Lucknow News : 307 प्रतिष्ठानों की जांच, 81 को नोटिस, एक्शन में एलडीए और अग्निशमन विभाग
लखनऊ, अमृत विचार : मई में दिल्ली के एक होटल में आग की घटना का संज्ञान लेते हुए शहर में बहुमंजिला इमारतों का निर्माण और अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच जारी है। एलडीए व अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने अब तक होटल, लॉन, बेंक्वेट हॉल समेत 307 प्रतिष्ठानों की जांच की है। इसमें आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम और मानचित्र के विपरीत भवन संचालित होने पर 81 प्रतिष्ठानों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। फिलहाल जांच अभी चल ही रही है।
शहर में विभिन्न व्यक्तियों/संस्थाओं द्वारा होटल, गेस्ट हाउस, नर्सिंग होम, मॉल, व्यावसायिक कॉम्पलेक्स आदि का निर्माण व संचालन के लिए एलडीए द्वारा भवन मानचित्र स्वीकृत किया जाता है। भवनों में आग से बचाव के लिए सुरक्षा मानकों की निगरानी व अनापत्ति अग्निशमन विभाग देता है। हाल ही में बहुमंजिला इमारतों में हुई आग की घटनाओं को देखते हुए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बहुमंजिला इमारतों में अग्निशमन व्यवस्थाओं की जांच के लिए एलडीए व अग्निशमन विभाग की ज्वाइंट टीम बनाई थी। जिनकी जांच जारी है।
जोन वार चलाए गए अभियान
- प्रवर्तन जोन-1 में 68 भवनों की जांच, 21 नोटिस
- प्रवर्तन जोन-2 में 39 भवनों की जांच, 8 नोटिस
- प्रवर्तन जोन-3 में 16 भवनों की जांच, 2 नोटिस
- प्रवर्तन जोन-4 में 35 भवनों की जांच, 11 नोटिस
- प्रवर्तन जोन-5 में 38 भवनों की जांच, 7 नोटिस
- प्रवर्तन जोन-6 में 97 भवनों की जांच, 29 नोटिस
- प्रवर्तन जोन-7 में 14 भवनों की जांच, 3 नोटिस
