झांसी पहुंचे CM योगी : विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में लिया भाग, कहा- छोड़नी होगी गुलामी की मानसिकता

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

झांसी। विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सबका साथ, सबका विकास का मंत्र साकार हो रहा है। सीएम योगी ने झांसी में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “यूपी तब विकसित होगा जब सभी जिले विकसित होंगे। गांव विकसित होंगे तो झांसी विकसित होगी।”

उन्होंने गुलामी की मानसिकता को छोड़ने और अपनी विरासत पर गौरव करने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि अपनी जड़ों और इतिहास पर गर्व करना हर भारतीय के लिए आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश का विकास तेज गति से हो रहा है और उत्तर प्रदेश भी इसी विकास यात्रा का हिस्सा है।सीएम योगी ने उपस्थित लोगों से अपील की कि विकास के इस अभियान में सबको मिलकर योगदान देना होगा।

 
खबर अपडेट हो रही है

संबंधित समाचार