लखनऊ: नीट छात्रों की मौत कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला, "आत्महत्या नहीं ये हत्या है"- अजय राय

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

लखनऊ, अमृत विचार। नीट के मुद्दे पर कांग्रेस आक्रामक रूप से सरकार पर हमलावर है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने शनिवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हाल में नीट परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद 12 छात्रों ने अपनी जानें गंवाई हैं। कांग्रेस इसे "सुसाइड नहीं बल्कि सरकार द्वारा उत्प्रेरित हत्या मानती है।"

अजय राय ने कहा कि मानसिक तनाव के कारण रितिका मिश्रा, शिवानी यादव, अंशिका पांडेय समेत देश के 12 होनहार स्टूडेंट्स ने अपनी जान दे दी, इसलिए क्योंकि पेपर लीक होने से वे मानसिक रूप से टूट गए थे। 

अजय राय ने एक आंकड़ा साझा करते हुए कहा कि, देश की पांच प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अभिभावक 3.5 लाख करोड़ रुपये खर्च करते हैं। ये खर्च देश के पांच बड़े प्रमुख मंत्रालयों के बजट के बराबर है। फिर भी देश का शिक्षातंत्र रिजेक्शन सिस्टम बना है, जो एक हजार छात्रों में सिर्फ 12 को नौकरी दे पाता है। 

उन्होंने कहा कि 2018 से लेकर 2026 तक नीट समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं। इसके बावजूद शिक्षामंत्री ने नैतिक जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा नहीं दिया। कांग्रेस लगातार उनके इस्तीफे की मांग उठा रही है। 

अजय राय ने कहा कि देश के छात्रों और अभिभावकों की इस पीड़ा को राहुल गांधी सड़क से संसद तक उठाएंगे। उन्होंने 'छात्रों की गूंज' अभियान और 'कोटा महारैली' की शुरुआत कर दी है। इसके माध्यम से वे प्रयागराज, पटना और दिल्ली में छात्रों से सीधा संवाद कर देश में एक निष्पक्ष, पारदर्शी और अभिभावकों की जेब के अनुकूल नई शिक्षा प्रणाली की नींव रखेंगे।

ये भी पढ़ें:- योगमय यूपी, 1.42 करोड़ स्कूली बच्चे रचेंगे इतिहास, काशी के सिगरा स्टेडियम में 'ॐ' की गूंज से शुरू होगा महा-अभियान

संबंधित समाचार