NEET Exam Special: जौनपुर के 17 केंद्रों पर नीट पुनर्परीक्षा, भारी वाहनों की 'नो एंट्री' और रूट डायवर्जन लागू

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

जौनपुर: पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में रविवार को आयोजित होने वाली रि-नीट (यूजी) प्रवेश परीक्षा-2026 को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा को पूरी तरह सकुशल, निष्पक्ष और सुचितापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

रविवार सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कुंवर अनुपम सिंह ने शनिवार को बताया कि परीक्षा के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, जाममुक्त और दुर्घटना रहित बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। इसके तहत रविवार सुबह छह बजे से लेकर रात नौ बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित (नो एंट्री) रहेगा। 

हालांकि, इस दौरान आवश्यक वस्तुओं से जुड़े वाहनों जैसे

गैस टैंकर

डीजल और पेट्रोल वाहन

मेडिकल सेवाओं से सम्बन्धित वाहन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पार्किंग और डायवर्जन व्यवस्था

एसएसपी ने आगे जानकारी दी कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भी अवसर है। इस उपलक्ष्य में प्रातः (सुबह) 05:00 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक जौनपुर के ऐतिहासिक शाही किला में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान शाही किला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष पार्किंग और रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें, निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि नीट परीक्षा और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस दोनों ही कार्यक्रमों का सफल एवं व्यवस्थित आयोजन संपन्न हो सके।

ये भी पढ़ें  : 
NEET Exam Special: 21 जून को कासगंज से रावतपुर के मध्य चलेगी विशेष सवारी गाड़ी, देखें शेड्यूल 

संबंधित समाचार