बाराबंकी में सजे ज्येष्ठ शनिवार के भंडारे, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

बाराबंकी, अमृत विचार। ज्येष्ठ माह के शनिवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य भंडारों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक पुण्य अर्जित किया। शहर स्थित विकास भवन रोड, गायत्री मंदिर के सामने, कैलाश आश्रम, छाया चौराहा, धनोखर व लखपेड़ाबाग समेत अन्य स्थानों पर आयोजित भंडारों में बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसी क्रम में मसौली चौराहा स्थित पशु बाजार के सामने आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को छोला-चावल, बूंदी एवं शीतल पेयजल का प्रसाद वितरित किया गया। 

श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण 

आयोजन में मीना कुमारी (आर्यावर्त बैंक कैशियर), विजय रावत, विपिन रावत, शिव कुमार, रामानंद शर्मा एवं यश कुमार सहित अन्य सहयोगियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। मसौली, बड़ागांव, बांसा, डेढ़वा, नैनामऊ, ज्योरी, नौबस्ता और कपिलनगर समेत आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं हैदरगढ़ के बछरावां रोड स्थित पुरुषोत्तम नारायण अग्रवाल के पेट्रोल पंप के निकट मंसाराम रावत द्वारा आयोजित भंडारा सुबह 11 बजे से देर शाम तक चला। इस दौरान लक्ष्मी नारायण दीक्षित, गया प्रसाद मास्टर, राम सुंदर, देव नारायण दीक्षित, पवन कुमार, गोरखनाथ बाबा, अनिल कुमार दीक्षित, सिद्धू रावत, राजन दीक्षित, नसीम खान, रिंकू दीक्षित और गुड्डू सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। 

भंडारा स्थल पर भक्तिमय बना वातावरण 

रामसनेहीघाटक्षेत्र के ग्राम मुरारपुर-शाहपुर में श्री हनुमान जी का भंडारा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। श्री बालाजी महाराज के आशीर्वाद से आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र सहित दूर-दराज के गांवों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया। भंडारा स्थल पर जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजक अशोक कुमार तिवारी एवं समस्त तिवारी परिवार ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए सेवा भाव से प्रसाद वितरण कराया। देर रात तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई। आयोजकों ने सभी भक्तों, सहयोगियों और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें  : 
नोएडा एयरपोर्ट पर पहली 8 कमर्शियल फ्लाइट्स होगी ऑपरेट, जानिए क्या है टाइमिंग और schedule

 

 

संबंधित समाचार