IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शनिवार को यहां तीन मैच की श्रृंखला के पहले वनडे में अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। लगातार बारिश के कारण मैच शुरू होने में देरी हुई जिससे अब इसे 25-25 ओवर का कर दिया गया।

धर्मशाला। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ वर्षा बाधित पहले वनडे में शनिवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद कहा, ''ओवरकास्ट परिस्थितियों को देखते हुए हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते हैं।

बारिश का भी भरोसा नहीं है इसलिए उसे भी ध्यान में रखते हुए बाद में बल्लेबाज़ी करना ज़्यादा सही रहेगा। पिच बल्लेबाज़ी के लिए अच्छी लग रही है। हम अलग-अलग संयोजन आज़माना चाहते हैं। गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे डेब्यू कर रहे हैं। यशस्वी जायसवाल, प्रिंस यादव और कुलदीप यादव मुक़ाबला नहीं खेल रहे हैं।

अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी ने कहा, ''हम भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करते लेकिन टॉस हमारे हाथ में नहीं है। हमें बल्लेबाज़ी में अच्छी शुरुआत करनी होगी। यह दोनों दल के लिए कठिन मुक़ाबला होगा। हम पहली बार भारत के ख़िलाफ़ उनकी घरेलू परिस्थितियों में खेल रहे हैं। हमारे एकादश में दो तेज़ गेंदबाज़ और तेज़ गेंदबाज़ी ऑलराउंडर हैं जबकि तीन स्पिनर हैं।

टीमें :

अफ़ग़ानिस्तान: 1 इब्राहिम ज़दरान, 2 रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), 3 सेदिक़ुल्लाह अटल, 4 रहमत शाह, 5 हशमतुल्लाह शहीदी (कप्तान), 6 अज़मतुल्लाह ओमरज़ई, 7 मोहम्मद नबी, 8 राशिद ख़ान, 9 मोहम्मद सलीम, 10 ए एम ग़ज़नफ़र, 11 ज़िया उर रहमान

भारत: 1 शुभमन गिल (कप्तान), 2 रोहित शर्मा, 3 केएल राहुल, 4 श्रेयस अय्यर, 5 इशान किशन (विकेटकीपर), 6 वॉशिंगटन सुंदर, 7 नीतीश कुमार रेड्डी, 8 हर्ष दुबे, 9 गुरनूर बराड़, 10 अर्शदीप सिंह, 11 प्रसिद्ध कृष्णा।

संबंधित समाचार