बरेली पुलिस ने धोखाधड़ी का खुलासा : दो महीने में 14 करोड़ का ट्रांजेक्शन, तीन आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

उत्तर प्रदेश के बरेली में वित्तीय धोखाधाड़ी (Financial Fraud) का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये लोग क्रेडिट सॉल्यूशन और कुमार एनर्जी नाम की दो फर्में बनाकर शेल कंपनिजी के रूप में काम कर रहे थे।

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में वित्तीय धोखाधाड़ी (Financial Fraud) का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये लोग क्रेडिट सॉल्यूशन और कुमार एनर्जी नाम की दो फर्में बनाकर शेल कंपनिजी के रूप में काम कर रहे थे। दो महीने के अंदर करीब 14 करोड़ के लेनदेन (ट्रांजेक्शन) सामने आया है।

एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि इस मामले में कुछ लोग भी शामिल हैं-जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। वित्तीय धोखाधड़ी का ये नेटवर्क शाही थाना क्षेत्र में पकड़ा गया है। एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि तीन आरोपी पकड़े हैं-आसिफ, जीतेंद्र और हिमांशु पटेल। ये लोग टेलीग्राम चैनल पर लोगों की डिटेल जुटाते थे। उन्हें बैंक खाता खोलने का प्रभोलन देते। उसके बाद वित्तीय धोखाधड़ी की जिन भी घटनाओं को अंजाम देते थे-उनका पैसा इन्हीं खातों में ट्रांसफर कराया जाता था। 

आरोपी एक तरह से शेल कंपनीज के तौर पर काम कर रहे थे। इनके पास कुमार एनर्जी के नाम पर बनी एक फर्म की फर्जी मुहर भी बरामद की गई है। बड़े पैमाने पर अवैध लेनदेन किया जा रहा था। केवल दो महीनों के अंदर ही लगभग 14 करोड़ के ट्रांजेक्शन किया गया है। 

ट्रेडिंग के नाम पर 50 लाख की ठगी 

बरेली के आलोक दुबे के साथ शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर 49.44 लाख रुपये की ठगी हो गई। साबइर थाने में शिकायत दर्ज कराई। बरेली पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले आरोपी सचिन कुमार को देहरादून से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसका खाता सीज कराते हुए 33 लाख रुपये होल्ड करा दिए हैं।

संबंधित समाचार