Ram Mandir Controversy: नृपेंद्र मिश्र ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर झाड़ा पल्ला, कही ये बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

अयोध्याः अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समिति के प्रमुख नृपेंद्र मिश्र ने शनिवार को कहा कि उनकी भूमिका सिर्फ निर्माण कार्य की देखरेख करने तक ही सीमित है। उन्होंने मंदिर के लिए मिले दान में कथित हेराफेरी और पैसों में गड़बड़ी के आरोपों पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। निर्माण समिति की बैठक में शामिल होने आये मिश्र ने कहा कि उनकी जिम्मेदारी सिर्फ निर्माण कार्यों की निगरानी करना है। 

उन्होंने बताया कि वह निर्माण से जुड़े कार्यों का जायज़ा लेने अयोध्या आए हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में कई निर्माण परियोजनाओं पर चर्चा की जाएगी।
 
मंदिर में कथित दान घोटाले के बारे में पूछे जाने मिश्र ने कहा, ''मैं सिर्फ़ निर्माण कार्य देखता हूं, और कुछ नहीं।'' उन्होंने दान घोटाले से जुड़े सवालों पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। 

 

संबंधित समाचार