Barabanki News : लव मैरिज के बाद बिगड़े रिश्ते, पतियों पर मुकदमे

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बाराबंकी : प्रेम विवाह करने वाली दो युवतियों ने अपने-अपने पति और ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न, मारपीट, दहेज की मांग और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाया है। दोनों मामलों में तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

बाराबंकी, अमृत विचार। प्रेम विवाह करने वाली दो युवतियों ने अपने-अपने पति और ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न, मारपीट, दहेज की मांग और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाया है। दोनों मामलों में तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पहला मामला जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के मुनीमाबाद गांव का है।

फूलन देवी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उन्होंने करीब आठ वर्ष पूर्व विवेक यादव से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि शादी के बाद से पति शराब के नशे में आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। पीड़िता का कहना है कि ससुर अम्बर यादव और सास भी पति का साथ देते हैं। आरोप है कि 25 मई को पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया और दोबारा घर आने पर जान से मारने की धमकी दी।

दहेज को लेकर ससुरालीजन करते हैं प्रताड़ित : पत्नी का आरोप 

वहीं दूसरा मामला मसौली थाना क्षेत्र के बड़ागांव का है। गरिमा सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने परिवार की इच्छा के विरुद्ध गांव के ही उमेन्द्र प्रताप सिंह से 19 जनवरी 2026 को प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि शादी के करीब दो माह बाद पति, ससुर, देवर और सास ने दहेज में गाड़ी, सोने की चेन सहित अन्य सामान की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित किया जाने लगा और मारपीट की गई। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने दहेज न मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वर्तमान में वह मायके में रह रही हैं।

संबंधित समाचार