Moradabad Weather News: सूरज की तपिश से लोग हो रहे बेहाल, अगले सप्ताह चालीस पार पहुंचेगा पारा

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ते ही बढ़ने लगी सूरज की तपिश

बारिश के आसार न होने से सूरज की तपिश बढ़ती जा रही है। गर्मी से लोग बेहाल रहे। देर शाम तक तपिश बरकरार रही। जिससे लोगों में बेचैनी बनी रही। पंखा, कूलर बेअसर रहा। अगले सप्ताह पारा चालीस के पार हो जाएगा। जिससे लू के थपेड़े फिर झुलसाएंगे।

मुरादाबाद, अमृत विचार। बारिश के आसार न होने से सूरज की तपिश बढ़ती जा रही है। गर्मी से लोग बेहाल रहे। देर शाम तक तपिश बरकरार रही। जिससे लोगों में बेचैनी बनी रही। पंखा, कूलर बेअसर रहा। अगले सप्ताह पारा चालीस के पार हो जाएगा। जिससे लू के थपेड़े फिर झुलसाएंगे।

अधिकतम तापमान चढ़ा
शनिवार को तेज धूप से लोग गर्मी से परेशान रहे। सूरज की तपिश से दोपहर में सड़कों पर सूनापन रहा। तापमान बढ़ने से देर शाम तक सूरज की तपिश बनी रही। राहत के लिए लोग छांव की तलाश करते रहे। दिन में शिकंजी, नारियल पानी, कोल्ड ड्रिंक्स आदि का सेवन कर खुद को लोगों ने तरोताजा किया। अधिकतम तापमान बढ़कर 37.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। 

न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी
जबकि न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भीषण गर्मी और संभावित लू को देखते हुए यलो अलर्ट जारी है। अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने से गर्मी और अधिक होने का अनुमाान जताया गया है। अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने पर एक बार फिर लू के थपेड़े झुलसाएंगे।

पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर
पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने से मानसून और देर से सक्रिय होने की बात कही जा रही है। इसको देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने तहसीलों से भी मौसम को देखते हुए एहतियाती उपाय सुनिश्चित करने की सलाह दी है। मानसून 22-27 जून के बीच मुरादाबाद सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में सक्रिय होने का अनुमान जताया गया है।

11 जून तक का अनुमानित तापमान

तारीख      अधिकतम तापमान       न्यूनतम तापमान

सात जून    37 डिग्री सेल्सियस       26 डिग्री सेल्सियस
आठ जून    38 डिग्री सेल्सियस      26 डिग्री सेल्सियस
नौ जून       39 डिग्री सेल्सियस      27 डिग्री सेल्सियस
10 जून      41 डिग्री सेल्सियस      27 डिग्री सेल्सियस
11 जून      40 डिग्री सेल्सियस      26 डिग्री सेल्सियस

संबंधित समाचार